{"_id":"68b89acb5d6d9cc1d100cc51","slug":"relief-material-sent-for-flood-victims-in-punjab-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-143245-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री
Thu, 04 Sep 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
रादौर। गांव कांजनू के लोगों ने पंजाब में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। महिला सरपंच रिंपी कांबोज व सरपंच प्रतिनिधि सचिन कांबोज के नेतृत्व में राशन सामग्री इकट्ठा कर पंजाब के सुल्तानपुर, लोधी, जिला मोगा के लिए ट्रक रवाना किया गया। वहीं, सचिन कांबोज ने बताया कि गांव के लोगों ने 50 क्विंटल गेहूं , 6 क्विंटल चावल, 4.5 क्विंटल चीनी, 1.5 क्विंटल दाल, 25 किलो चाय पत्ती, 4 क्विंटल आटा, 13.5 क्विंटल आलू आदि सामग्री जुटाई है। इस दौरान निखिल कांबोज, अशोक कांबोज, विपिन कांबोज, साहब सिंह सैनी, ओमप्रकाश सैनी, बलिंद्र कांबोज, प्रवेश कुमार, बिट्टू, राजेश कांबोज, जोगिंदर सिंह कांबोज आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन