Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Relief from rain, problem due to waterlogging

Yamuna Nagar News: बारिश से राहत, जलभराव से दिक्कत

Thu, 04 Jul 2024 06:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 04 Jul 2024 06:57 AM IST
विज्ञापन
Relief from rain, problem due to waterlogging
यमुनानगर। बारिश से जहां लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की, वहीं जलभराव की वजह से काफी दिक्कतें भी झेलनी पड़ी। निचले इलाकों में परेशानियों से लोग ज्यादा दो-चार हुए।
विज्ञापन

प्रतापनगर में सबसे ज्यादा 45 एमएम, जगाधरी में 29 एमएम, साढौरा में 12 व बिलासपुर में 10 एमएम बारिश हुई। वहीं सबसे कम बारिश सरस्वतीनगर में चार एमएम, रादौर में तीन व छछरौली में मात्र एक एमएम बारिश हुई। लोग उमस से बहुत ज्यादा परेशान थे। उधर बारिश के बाद सुहावने बने मौसम के चलते समोसा व ब्रेड पकौड़ों की दुकान पर ग्राहकों की खासी भीड़ नजर आई। मौसम विभाग ने वीरवार को भी बारिश होने की संभावना जताई है। उधर मौसम में बदलाव के बाद बाजार में भी ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, बारिश के बाद विभिन्न इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों के किनारे पानी जमा होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। खासकर राहगीरों को आने-जाने में ज्यादा दिक्कतें हुईं। इसके अलावा सुबह के समय स्कूल जाने वाले विद्यार्थी भी बारिश की बूंदों के बीच भीगते हुए स्कूल पहुंचे। जलभराव के अलावा कीचड़ भी लोगों के लिए मुसीबत बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में बारिश होने से किसान भी खुश दिख रहे हैं। इससे खेतों में पानी आने से धान रोपाई करने में फायदा होगा। कमजाेर पड़े मानसून की वजह से किसान परेशान हो गया था। पर्याप्त पानी न मिलने से धान का रोपाई कार्य प्रभावित हो रहा था। वहीं अन्य फसलों जैसे गन्ना व पशु चारा को भी बारिश होने से फायदा हुआ है। उधर पशुओं को गर्मी से राहत मिली है। गर्मी व लू के थपेड़ों की वजह से पशु हिंसक व तनाव ग्रस्त हो रहे थे। साथ ही पशुओं का दूध भी 20 प्रतिशत तक कम हो गया था।



जिले में तहसील अनुसार बुधवार सुबह आठ बजे तक हुई बारिश:

तहसील बारिश एमएम
जगाधरी 29
बिलासपुर 10
रादौर 03
छछरौली 01
सरस्वतीनगर 04
साढौरा 12
प्रतापनगर 45
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed