फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Relief from heat when it rains, Yamunanagar

15 दिन बाद बादल हुए मेहरबान, गर्मी से राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Relief from heat when it rains, Yamunanagar
बारिश के बाद सड़क पर भरा पानी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में 15 दिन बाद शुक्रवार को बारिश हुई। बारिश के आसार वीरवार से ही नजर आ रहे थे। शाम को आसमान पर काले बादल छाने लगे थे। शाम करीब छह बजे तेज हवा चली और आसमान काले बादलों से भर गया। इस दौरान कुछ देर के लिए बूंदाबांदी हुई। देर शाम करीब आठ बजे दोबारा से बूंदाबांदी हुई। इसके बाद रात भर बादलों का गरजना जारी रहा।
सुबह करीब चार बजे एकाएक तेज बारिश होने लगी। इस दौरान करीब एक घंटा तेज बारिश हुई। जिससे तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। दोपहर करीब एक हल्की हल्की बारिश जारी रही। बारिश से लोगों को भारी राहत मिली। सावन के शुरूआती दिनों में मौसम विभाग ने दस दिन लगातार बारिश की संभावना जताई थी। पांच अगस्त के बाद लोग बारिश के लिए तरस गए। 15 दिन बाद जब बादल बरसे तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

वहीं बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे। चूंकि इन दिनों धान को पानी की अधिक आवश्यकता होती है। बारिश न होने के कारण किसान कृत्रिम सिंचाई कर रहे थे। ऐसे में बिजली किल्लत के कारण किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। बारिश से किसानों को भारी राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग ने शनिवार को भी बारिश की संभावना जताई है। रात दो बजे से लेकर शाम पांच बजे रुक-रुककर बारिश हो सकती है। यह बारिश फसलों के लिए काफी लाभकारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से गलियां सड़क जलमग्न
शहर में काफी दिन बाद अच्छी बारिश हुई। ट्विन सिटी में सुबह साढ़े सात बजे तक 42 एमएम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान शहर की गलियों व सड़कों पर पानी भर गया। शहर की लाजपतनगर, विजय कॉलोनी, पुराना हमीदा की गड्ढ़ा कॉलोनी, ससौली, कांसापुर, जगाधरी छोटी लाइन, रेलवे बाजार, झंडा चौक इत्यादि पर पानी भरा। वहीं जगाधरी की सिविल लाइन के पास नाले जाम होने से सड़क तलाब के रूम में नजर आई। इसके अलावा शहर की करीब एक दर्जन कॉलोनियों में पानी भरने से लोगों को परेशानी हुई।

यहां हुई इतनी बारिश
जिले में औसतन 22 मिमी बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश ट्विन सिटी और छछरौली में हुई। यहां 42 मिमी बारिश दर्ज की गई। प्रतापनगर में 29 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा रादौर में 18 और सरस्वतीनगर में 14 मिमी बारिश दर्ज की गई। बिलासपुर और साढौरा में 5 मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed