फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Relief from drizzle, chances of rain today too

Yamuna Nagar News: बूंदाबांदी से मिली राहत, आज भी बारिश के आसार

Mon, 16 Jun 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 16 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Relief from drizzle, chances of rain today too
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। कई दिन से पड़ रही झुलसा देने वाली गर्मी से रविवार राहत मिली। रविवार की सुबह बादल छाने के साथ ठंडी हवा चली। जिससे लोगों ने गर्मी से काफी राहत महसूस की। वहीं करीब दस बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। रुक-रुक कर करीब दो बजे तक बूंदाबांदी जारी रही। इससे मौसम सुहावना बना रहा। बूंदाबांदी से तापमान में कमी भी दर्ज की गई। वहीं सोमवार को भी बारिश की संभावना है।
रविवार को दोपहर तीन बजे धीरे-धीरे आसमान साफ होने लगा और बादल छंट गए। जिसके बाद धूप निकली। धूप निकलने से मौसम में उमस महसूस की गई। हालांकि इस दौरान गर्मी होने से लोगों को राहत रही। बूंदाबांदी से तापमान में करीब तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने प्रदेश में 15 जून को प्री-मानसून के प्रवेश करने का पूर्वानुमान जताया था। इसका असर रविवार को देखने को मिला। वहीं, विभाग के अनुसार सोमवार को भी बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान में गिरावट भी दर्ज की जाएगी। विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम 32 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार व बुधवार को बादल छाने और हवा चलने से अन्य दिनों की अपेक्षा गर्मी भी कम रहेगी। मौसम विभाग ने यह सप्ताह गर्मी से राहत भरा होने का पूर्वानुमान दिया है। मानसून में बारिश अच्छी होने से गर्मी में कमी आएगी। बारिश से मौसम सुहावना रहा। इसका लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। इस दौरान लोगों को बारिश में भीगते देखा गया। बच्चे भी बारिश में मस्ती करते नजर आए।


किसान कर सकेंगे धान की रोपाई

कृषि विभाग की ओर से जिले में 15 जून तक धान की रोपाई करने पर प्रतिबंध लगा रखा था। मौसम विभाग के अनुसार 15 जून से प्रदेश में प्री-मानसून दस्तक देगा, जिसके बाद किसान अधिकारिक रूप से धान की रोपाई कर सकते हैं। इसके साथ ही रविवार को किसानों ने धान रोपाई में जुट गए हैं। रोपाई की किसानों ने कई दिनों से तैयारी कर रहे थे। इसके लिए किसानों ने पहले ही खेतों की जोताई कर दी थी। रविवार को बादल छाने और बूंदाबांदी होने से किसानों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed