फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Relationship made on the pretext of marriage, refused to marry when pregnant, Yamunanagar

शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, गर्भवती होने पर शादी से किया इंकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Relationship made on the pretext of marriage, refused to marry when pregnant, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी की एक कॉलोनी में युवक ने विधवा महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। जब महिला सात माह की गर्भवती हो गई तो आरोपी युवक ने उससे शादी करने से मना कर दिया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक व उसके परिवार के तीन सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 2012 जगाधरी में हुई थी। शराब का अधिक सेवन करने से उसके पति की मौत हो गई। घर का खर्च चलाने के लिए उसने एक फैक्टरी में काम करना शुरू कर दिया। वहां उसकी मुलाकात उत्तर प्रदेश के गांव जयतौली निवासी राहुल के साथ हुई। आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी उसे अपने दोस्त के कमरे पर ले जाकर उसके साथ संबंध बनाने लगा। एक दिन जब उसने राहुल से शादी करने के लिए कहा। इस पर राहुल उसके पास से सोने के आभूषण व 80 हजार रुपये अपने गांव ले गया और कहा कि यह आभूषण और पैसे उसकी शादी में काम आएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान वह सात माह की गर्भवती हो गई। जब उसने राहुल से शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने उससे शादी करने से मना कर दिया। आरोपी के परिवार के सदस्यों ने उसे गांव में आने पर जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि आरोपी राहुल और उसके परिवार के तीन सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
यमुनानगर। साढौरा के एक गांव निवासी महिला ने ससुराल वालों पर दहेज के खिलाफ प्रताड़ित करने और देवर पर दुष्कर्म का प्रयास करने आरोप लगाया है। साढौरा थाना पुलिस ने आरोपी देवर व पति समेत ससुराल पक्ष के नौ लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।

महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2014 में हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। एक दिन वह घर पर अकेली थी। तभी उसका देवर प्रदीप उसके कमरे में आया और उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया। जब उसने इस बारे में अपने पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों को बताया तो उल्टा उन्होंने उससे मारपीट की और घर से निकाल दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed