फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rejuvenation of Hathnikund theme park started, Yamunanagar

हथिनीकुंड थीम पार्क का कायाकल्प शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Rejuvenation of Hathnikund theme park started, Yamunanagar
हथिनीकुंड बैराज के पास थीम पार्क में काम करते श्रमिक। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर। हथिनीकुंड बैराज के पास थीम पार्क को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने का काम शुरू हो गया है। केरल के पर्यटन केंद्रों की तर्ज पर 12 करोड़ की लागत से इस पार्क की कायाकल्प किया जा रहा है। करीब 23 एकड़ जमीन पर आर्टिफिशियल लेक, बच्चों के खेलने का स्थान, नक्षत्र केन्द्र, मनोरंजन के लिए भूलभुलैया, खाने के लिए रेस्टोरेंट, घूमने के लिए लोकेशन, झूले, पीने का साफ पानी, शौचालय, सेल्फी प्वाइंट समेत दर्जनों आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जून 2022 तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता आरएस मित्तल ने बताया कि पर्यटन बढ़ाने की संभावनाओं को लेकर हथनीकुंड बैराज के आसपास के क्षेत्र का कायाकल्प करने का काम शुरू हो चुका है। जब यह थीम पार्क बन कर तैयार हो जाएगा तब हरियाणा के नागरिकों सहित दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब व हिमाचल आदि राज्यों से आने वाले पर्यटकों के लिए यहां अपार संभावनाएं होंगी। इस पार्क के बनने से यहां एक टूरिस्ट हब बन जाएगा। हथिनी कुंड बैराज की अपनी एक खासियत है कि यहां से हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली को समझौते के मुताबिक पानी की सप्लाई दी जाती है। इसलिए यह दृश्य देखने के लिए काफी संख्या में यहां पर पर्यटक आते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया काफी समय पर पहले यहां पर पार्क बनाया गया था। देखरेख के अभाव में यह जर्जर हो चुका था। पर्यटन को बढ़ावा देने के चलते इस पार्क का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया गया है। इसका उद्देश्य हरियाणा में आने वाले पर्यटकों को उचित सुविधाएं मुहैया कराई जाएं ताकि वह बार-बार हरियाणा का दौरा करें। उन्होंने बताया कि यह एक अलग प्रकार का थीम पार्क होगा ,जहां भिन्न भिन्न प्रकार की सुविधाएं पर्यटकों को उपलब्ध कराई जाएंगी। जिसका सहज ही पर्यटक आनंद उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी पर्यटकों को पैकेज दिए जाएंगे
अधिशासी अभियंता मित्तल ने बताया कि पर्यटन विभाग की कोशिश है कि जो विदेशी पर्यटक भ्रमण के लिए भारत आते हैं, उनके लिए टूरिस्ट पैकेज दिया जाएगा। विदेशी पर्यटकों के आने से इलाके को अंतरराष्ट्रीय ख्याति मिलेगी और पर्यटन बढ़ने से रोजगार के साधन भी बढ़ेंगे।

हथिनीकुंड बैराज पार्क पर निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। जल्दी ही निर्माण कार्य पूरा करके पार्क को जनता के लिए उपलब्ध करवा दिया जाएगा। कुछ समय पहले केरल के दौरे गया था। वहां पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखा। केरल में पर्यटकों के लिए जो सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है, उसका गहराई से अध्ययन करने के बाद हथिनीकुंड बैराज पर केरल की तर्ज सुविधाओं को उपलब्ध करवाने की योजना शुरू की गई है। - कंवरपाल गुर्जर, पर्यटन मंत्री हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed