फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rejected 35 lakh job by taking VRS from Airforce and made Stray Dogs support

एयरफोर्स से वीआरएस लेकर ठुकराई 35 लाख की नौकरी और बनी स्ट्रे डॉग्स का सहारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Rejected 35 lakh job by taking VRS from Airforce and made Stray Dogs support
यमुनानगर। एयरफोर्स में नौकरी के दौरान स्वीटी नाम की डॉग की लाचारी व बीमारी ने स्क्वाड्रन लीडर रही सेक्टर-17 की नेहा गुप्ता के जीवन का लक्ष्य बदल दिया। स्वीटी का सहारा बनने के लिए नेहा ने पहले एयरफोर्स से वीआरएस लिया। इसके बाद उन्हें 35 लाख रुपये सालाना पैकेज की नौकरी का ऑफर मिला, उसे भी ठुकरा दिया। इसके बाद पांच वर्षों से नेहा सुबह-शाम स्ट्रे डॉग्स (आवारा कुत्ते) को खाना खिला रही हैं।
विज्ञापन

वर्ष-2017 में 10-15 से शुरू हुई यह सेवा डेढ़ हजार कुत्तों तक पहुंच गई है, जिन्हें खाना खिलाने के साथ ही समय-समय पर वैक्सीन, इलाज व नसबंदी भी करवा रही हैं। नेहा की मानें तो अभी तक वे 200 कुत्तों का इलाज व एक हजार को वैक्सीन तथा 500 की नसबंदी करवा चुकी हैं। नेहा बताती हैं कि जब एयरफोर्स में वे स्क्वाड्रन लीडर के पद पर तैनात थीं, तब पुणे में पोस्टिंग के दौरान जनवरी-2015 में एक खंभे से उन्हें स्ट्रे डॉग बंधी मिली। इस स्ट्रे डॉग को वहां से रेस्क्यू कर वे साथ ले गईं और उसका नाम स्वीटी रखा। जून-2015 में पुणे एयरफोर्स स्टेशन से पोस्टिंग शिलांग में हुई, जहां वे स्वीटी को भी साथ ले गईं। वहां स्वीटी को लंग्स की बीमारी हो गई। नेहा ने बताया कि चिकित्सकों ने उसे वैक्सीन देने से इंकार कर दिया, जिसके बाद उन्होंने स्वीटी का इलाज खुद किया। इसके लिए उसने वेटनरी की किताबों की भी मदद ली। नेहा के अनुसार स्वीटी की बीमारी और उसके प्रति चिकित्सकों के रवैये ने उसे पशु सेवा के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने एयरफोर्स से वीआरएस लेकर कुत्तों की सेवा को ही मिशन बना लिया और स्वीटी को लेकर वापस यमुनानगर आ गईं। यहां वह स्वीटी के साथ ही आवारा कुत्तों का भी सहारा बनीं। इस दौरान उन्हें 35 लाख रुपये सालाना पैकेज की नौकरी का भी आफर मिला, लेकिन स्वीकार नहीं किया। पिछले पांच साल से वह यमुनानगर में आवारा कुत्तों को न सिर्फ खाना खिला रहीं हैं, बल्कि उनका उपचार और टीकाकरण भी करा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed