फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Refused to marry after getting pregnant due to rape

Yamuna Nagar News: दुष्कर्म से गर्भवती होने पर किया शादी से इन्कार

Sun, 25 Aug 2024 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 25 Aug 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Refused to marry after getting pregnant due to rape
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। बूड़िया क्षेत्र के एक गांव में युवक ने 24 वर्षीय युवती को लिव इन रिलेशनशिप में रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब महिला गर्भवती हो गई तो उसने शादी करने और साथ रखने से मना कर दिया। आरोप सिविल अस्पताल की लेबोरेटरी में काम करने वाले युवक पर लगा है। महिला थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी व उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
थाना सदर जगाधरी क्षेत्र के एक गांव निवासी 24 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ माह पहले वह सिविल अस्पताल में अपनी बेटी को दवा दिलवाने के लिए जाती थी। वजहां पर उसकी मुलाकात बूड़िया निवासी कमल के साथ हुई। कमल सिविल अस्पताल में लेबोरेटरी में काम करता है। इस दौरान आरोपी ने उसे अपने बातों में उलझा लिया और उसे लिव इन रिलेशनशिप में रखकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई।
विज्ञापन

छह अगस्त को आरोपी ने उसे बूड़िया में मिलने के लिए बुलाया। वहां आरोपी ने उसे जबर्दस्ती गर्भपात की दवा खिलाना चाही। उसने दवा खाने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसे कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने उसे शादी करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दी। उसने इस बारे में आरोपी कमल की मां सुमन से बात की। इस पर सुमन ने भी अपने बेटे का साथ दिया। इसके बाद उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। महिला थाना पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed