फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Refusal to work as a private gynecologist in the district hospital

Yamuna Nagar News: जिला अस्पताल में निजी गायनी का काम करने से इन्कार

Fri, 10 Jan 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 10 Jan 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Refusal to work as a private gynecologist in the district hospital
राजेश कुमार
विज्ञापन

यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में गर्भवतियों की सिजेरियन डिलीवरी के लिए एक भी गायनी नहीं है। अस्पताल का स्टाफ व एमबीबीएस डॉक्टर केवल नॉर्मल डिलीवरी ही करवा रहे हैं। निजी गायनी का पिछले साल का करीब 28 लाख रुपये जिला नागरिक अस्पताल की तरफ बकाया है। गायनी डॉक्टरों ने दो टूक में बोल दिया है कि पहले बकाया पेमेंट दी जाए, इसके बाद ही वह अस्पताल के लिए काम करेंगी।
जिला नागरिक अस्पताल की पीएमओ डॉ. नवजोत कौर ने अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के लिए प्राइवेट अस्पतालों की गायनी से पैनल पर आने की अपील की थी। स्वास्थ्य विभाग में यदि गायनी की कमी हो तो संबंधित सरकारी अस्पताल प्राइवेट अस्पतालों की गायनी डॉक्टर को अपने पैनल पर रख सकता है। इन गायनी को केवल सिजेरियन से ही डिलीवरी करनी होती है।
विज्ञापन

इसके लिए अस्पताल प्रत्येक डिलीवरी की एवज में 3500 रुपये गायनी को भुगतान करता है। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल की तरफ से पिछले साल प्राइवेट अस्पतालों की चार से पांच गायनी को पैनल पर रखा गया था। अस्पताल ने डॉक्टरों से काम तो लिया लेकिन उन्हें पेमेंट नहीं की। सालभर में यह राशि 28 लाख रुपये बन गई। इसलिए अब गायनी पहले बकाया 28 लाख रुपये मांग रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में गत वर्ष जो गायनी थीं वह मेटरनिटी लीव पर गई हुई हैं। अब जिला अस्पताल में गर्भवतियों की केवल नॉर्मल डिलीवरी ही हो रही है। यह डिलीवरी भी अस्पताल का स्टाफ या फिर एमबीबीएस डॉक्टर ही करवा रही हैं। जिन महिलाओं की डिलीवरी सिजेरियन से होनी है उन्हें जिला अस्पताल से सब डिवीजन अस्पताल जगाधरी रेफर किया जा रहा है।
जगाधरी में भी केवल एक ही गायनी डॉक्टर है। जिन्हें दिनभर आठ से दस घंटे काम करने के उपरांत रेस्ट देना पड़ता है। वहां भी रात को सिजेरियन डिलीवरी के लिए निजी अस्पतालों की गायनी को पैनल पर रखा गया है। ऐसे में सब डिवीजन अस्पताल में डिलीवरी के लिए गर्भवतियों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। दिसंबर 2024 माह में जगाधरी अस्पताल में 580 से ज्यादा डिलीवरी हुई थी। संवाद

जल्द पेमेंट कर दी जाएगी : पीएमओ
जिला नागरिक अस्पताल की पीएमओ डॉ. नवजोत कौर का कहना है कि निजी अस्पतालों की गायनी की कुछ पेमेंट बकाया है। पेमेंट का भुगतान करने के लिए प्रयासरत हैं। वहीं अस्पताल की अपनी गायनी की व्यवस्था करने के लिए सिविल सर्जन को पत्र लिखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed