फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rations were distributed to needy families

Yamuna Nagar News: जरूरतमंद परिवारों को वितरित किया राशन

Mon, 08 Dec 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 08 Dec 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Rations were distributed to needy families
कार्यक्रम के दौरान राशन सामग्री वितरित करते सदस्य। संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति की ओर से मासिक राशन वितरण कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम बस स्टैंड के पास स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में हुआ। इस दौरान विभिन्न जरूरतमंद परिवारों को मासिक राशन व रसोई उपयोगी वस्तुएं वितरित की गई। कार्यक्रम बार एसोसिएशन के प्रधान अधिवक्ता विक्रांत सिंह चौहान मुख्यातिथि रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन श्रीमद्भागवत गीता के श्लोकोच्चारण के साथ किया गया। इस दौरान 151 परिवारों को मासिक राशन का पैकेट दिया गया। समिति पदाधिकारी केवल कृष्ण सैनी ने बताया कि समिति ने पांच परिवारों के साथ इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी। यह कार्यक्रम स्वामी ज्ञानानंद महाराज के मार्गदर्शन में हर माह करवाया जाता है। उनकी प्रेरणा से ही करीब दो दशक पहले इसकी शुरुआत की गई थी। तब केवल पांच परिवारों को सहायता दी जाती है। अब 151 परिवारों को मासिक राशन दिया जाता है।
विज्ञापन


समिति के भारत भूषण बंसल, अनिल छाबड़ा, जितेंद्र गांधी, विक्की, संजीव नागपाल, उजेश मंगला ने समिति के कार्यों के बारे बताया। इस दौरान अधिवक्ता विक्रांत सिंह चौहान ने कहा कि समिति का यह कार्य आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवारों के लिए बड़ी सहायता है। उन्होंने कहा कि सक्षम लोगों को समाज के पिछड़े लोगों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। चूंकि नर सेवा ही नारायण सेवा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि संस्था से जुड़कर जरूरतमंद लोगों की सहायता में सहयोग दें। इस दौरान विशाल गर्ग, शुभम गौतम, शुभम पाल, सोनिया रोहिला, रविंद्र सिंह, चुन्नी लाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed