फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Ration not distributed due to server down after strike ends

Yamuna Nagar News: हड़ताल खत्म पर सर्वर डाउन के कारण नहीं बंटा राशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Ration not distributed due to server down after strike ends
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डिपो संचालकों की हड़ताल तो खत्म हो गई, लेकिन लोगों में राशन नहीं बंट सका। लोग राशन के लिए दिनभर अपने क्षेत्र के डिपो पर चक्कर काटते रहे। सर्वर डाउन रहने के कारण राशन नहीं बंट सका। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। महीने का आखिरी सप्ताह बचा है फिर लोगों को राशन नहीं मिला। राशन कब तक मिलेगा इसे लेकर डिपो संचालक लोगों को कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे। राशन न मिलने से लोग परेशान हैं, क्योंकि इतनी सर्दी में लोगों के काम धंधे भी चौपट हैं, दूसरा राशन के लिए भी भागदौड़ करनी पड़ रही है।
राशन डिपो संचालकों ने सोमवार को अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में 22 दिनों से चल रही हड़ताल को खत्म करने की घोषणा कर दी थी। जिसके बाद मंगलवार को सुबह होते ही लोग डिपो पर पहुंच गए। परंतु उन्हें राशन नहीं दिया गया। डिपो संचालकों ने पीओएस मशीनों को ऑन किया लेकिन उनमें नेटवर्क ही नहीं आ रहा था। यदि नेटवर्क आया तो किसी के हाथों के फिंगर प्रिंट स्कैन ही नहीं हुए। जिस कारण लोग बिना राशन के ही वापस लौटते रहे। जिले में 590 डिपो संचालक है। जिले में कुल 228191 राशन कार्ड हैं। जिनमें राशन पर 931467 सदस्य निर्भर हैं। इनमें एएवाई कार्ड 14217 व बीपीएल 883396 कार्ड हैं।
विज्ञापन


डिपो पर नहीं पहुंचा बाजरा व तेल
जनवरी माह खत्म होने को है फिर भी जिले के सभी डिपो पर सारा राशन नहीं पहुंच पाया। मंगलवार तक भी सभी डिपो पर राशन व तेल नहीं पहुंच सका था। पूरा राशन न होने की वजह से डिपो संचालकों ने पीओएस मशीनों को ऑन ही नहीं किया। आखिरी दिनों में भी डिपो पर राशन नहीं पहुंचाना खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े करता है। यह हालात तब हैं जब डिपो की हड़ताल थी। दरअसल यह पहली बार नहीं हुआ है। जिस एजेंसी को राशन वितरण का ठेका दिया गया है उस द्वारा लगातार लेट लतीफी की जा रही है। डिपो संचालक कई बार इसकी शिकायतें अधिकारियों को फोन के माध्यम से कर चुके हैं, परंतु कोई कोई सुनवाई नहीं हो रही। वहीं समय पर राशन नहीं पहुंचन से हर बार काफी लोग राशन से वंचित रह जाते हैं, क्योंकि आखिरी तारीख को मशीन बंद हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सर्वर में चंडीगढ़ से ही दिक्कत है : अशोक शर्मा
डीएफएससी अशोक शर्मा का कहना है कि चंडीगढ़ से सर्वर डाउन है। इस बारे में डिपो होल्डरों के फोन कार्यालय में आए हैं। कुछ डिपो पर बाजरा व तेल पहुंचना बाकी है, जो आज कल में डिपो पर पहुंच जाएगा। यदि पूरा राशन नहीं बंटा तो विभाग वितरण के लिए तारीख को आगे बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed