फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   raped by drinking intoxicants in juice

इंस्टाग्राम पर महिला से की दोस्ती, जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
raped by drinking intoxicants in juice
यमुनानगर। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर हिसार के एक युवक ने अस्पताल की वार्ड सर्वेंट से दुष्कर्म किया। यही नहीं अश्लील वीडियो बनाकर आरोपी बार-बार महिला को ब्लैकमेल करता रहा। यही नहीं आरोपी ने चार दिन पहले उसकी फेसबुक आईडी चला कर उसकी पिक स्टोरी डाल दी। इस आशय की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने (32 वर्ष) बताया कि उसका अपने पति के साथ कोर्ट में खर्चे का केस चल रहा है। वह एक अस्पताल में वार्ड सर्वेंट की नौकरी करती है। करीब छह माह पहले उसकी हिसार के पवन नामक युवक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। उन्होंने एक दूसरे के मोबाइल नंबर शेयर कर लिए। इसके बाद वे फोन पर बातें करने लगे। इस दौरान आरोपी ने बताया कि वह 16 फरवरी 2022 को यमुनानगर आ रहा है और उससे मिलना चाहता है। सुबह 11 बजे आरोपी उसे घर से ले गया। इसके बाद आरोपी उसे गुरु नानक खालसा कॉलेज के नजदीक एक घर पर ले गया। आरोप है कि वहां जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। होश में आने पर आरोपी ने उसे धमकाया और शिकायत करने पर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। गांधी नगर थाना प्रभारी भूपेंद्र राणा का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपी पवन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed