फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Raped after getting divorce, refused to marry

Yamuna Nagar News: तलाक करवाकर किया दुष्कर्म, शादी करने से किया मना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Raped after getting divorce, refused to marry
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। फर्कपुर क्षेत्र में एक युवक पर युवती को शादी का झांसा देकर जन्मदिन मनाने की बात कहकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोप है कि बाद में युवक ने उससे बातचीत करना बंद कर दिया। युवती की शादी होने के बाद आरोपी ने फिर उसे शादी करने की बात कहकर तलाक करवा दिया। विवाहिता के तलाक लेने के बाद आरोपी ने फिर उससे गलत काम किया। अब आरोपी ने उससे शादी करने से मना कर दिया। विवाहिता की शिकायत पर फर्कपुर थाना पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक कॉलोनी निवासी युवती ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक साल से उनके पड़ोसी के घर में आरोपी मनीष का आना जाना था। आरोपी ने इस दौरान उससे अपने प्रेम जाल में फंसा कर शादी करने की बात कही। शादी का झांसा देकर आरोपी उससे मिलने लगा। बीती 14 जुलाई को उसका जन्मदिन था। उस दिन उसके घर पर कोई नहीं था। आरोपी उसका जन्मदिन मनाने की बात कहकर उसके घर पर आ गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने उससे बातचीत करनी बंद कर दी। युवती ने बताया कि इस दौरान उसकी शादी हो गई। शादी के बाद आरोपी मनीष उसे फिर से ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी ने उसे कहा कि वह तलाक ले ले। मैं तुमसे शादी करुंगा। आरोपी मनीष के कहने पर उसने अपने पति से तलाक ले लिया। इसके बाद वह अपने मायके आ गई। आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर फिर उसके साथ संबंध बनाए। अब आरोपी मनीष ने उससे शादी करने से मना कर दिया। जब उसने आरोपी से बातचीत की तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। फर्कपुर थाना पुलिस ने मामले में आरोपी अंकुश पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन





शादी का वादा कर बनाए संबंध, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करने की दी धमकी

यमुनानगर। छप्पर क्षेत्र निवासी एक युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब एक साल पहले उसकी मुलाकात मनका निवासी अंकित से हुई थी। इसके बाद आरोपी उसे फोन पर मैसेज और कॉल करने लगा। आरोपी ने उसे शादी करने का वादा किया। इसके बाद आरोपी उससे मिलने लगा। आरोपी ने कई बार उससे उसके घर पर आकर संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी ने उसकी निजी फोटो ले ली। अब जब वह आरोपी को शादी करने के लिए बोलती है तो वह उसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर बदनाम करने की धमकी देता है। परेशान होकर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने आरोपी अंकित पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed