फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Raped a girl by luring her, extorted two and a half lakhs

Yamuna Nagar News: झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, ऐंठे ढाई लाख

Sun, 11 Feb 2024 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 11 Feb 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Raped a girl by luring her, extorted two and a half lakhs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। शहर की एक कॉलोनी निवासी युवती ने उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव हैदरपुर निवासी आवेद अली पर उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया ढाई लाख रुपये भी ऐंठ लिए। साथ ही गर्भवती होने पर जबरदस्ती दवा देकर उसका गर्भपात करा दिया। पुलिस ने आरोपी युवक समेत तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर की एक कॉलोनी निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शहर के एक अस्पताल में नौकरी करती थी। इस दौरान उसकी मुलाकात उत्तर प्रदेश के गांव हैदरपुर निवासी आवेद अली के साथ हुई। आरोपी भी सेक्टर-17 स्थित एक अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ की नौकरी करता है। इस दौरान आरोपी ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। एक दिन उसके घर के सभी सदस्य बाहर गए थे। घर पर वह अकेली थी। आरोपी उनके घर पर आ गया और वह अपने साथ कोल्डड्रिंक लेकर आया था।
विज्ञापन

आरोपी ने आते ही उसे कोल्डड्रिंक पीने के लिए दी। कोल्डड्रिंक पीते ही वह बेसुध हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो बना दी। युवती ने बताया कि आरोपी ने उसे वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ बार-बार संबंध बनाए और उससे ढाई लाख रुपये ऐंठ लिए। इस दौरान वह गर्भवती हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उसने आरोपी से शादी करने के लिए कहा तो उसने शादी करने से मना कर दिया। जब उसने आरोपी के परिवार वालों से बात कि तो उन्होंने आरोपी युवक के साथ मिलकर उसे जबरदस्ती दवा खिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया। इसके बाद आरोपी ने उसे शादी करने से साफ मना कर दिया। परेशान होकर उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक समेत तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed