फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   rape with teenagers

किशोरी से दुराचार, चार युवकों पर केस

Wed, 03 Jun 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानग नगर
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानग नगर Updated Wed, 03 Jun 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
फर्कपुर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक युवक ने अपने तीन अन्य साथियों की मदद से छत पर आई नाबालिग लड़की से दुराचार किया।
विज्ञापन


आरोपी युवक भी नाबालिग बताए जा रहे हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

एक कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय लड़की ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 मई को उसके माता-पिता किसी काम से उत्तरप्रदेश गए थे। उसके मामा को घर पर छोड़ गए थे। 29 मई की रात जब वह अपने घर में बने चौबारे पर कुछ सामान लेने के लिए गई तो वहां पर ससौली के चार लड़के आ गए।

आरोप है कि एक युवक ने अपने साथियों की मदद से ऊपर बने कमरे में उसके साथ दुराचार किया। शोर सुनकर जब उसका मामा छत पर पहुंचा तो आरोपी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन


उसके मामा ने इसकी सूचना पुलिस और उसके माता-पिता को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाबालिग के बयान लिए और उसकी मेडिकल जांच करवाई जिसमें दुराचार की पुष्टि हुई। जांच अधिकारी एसआई शीलावंती ने कहा कि आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed