फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rape of a girl returning home from the farm, police filed a case against the accused

खेत से घर लौट रही युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी पर दर्ज किया केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Rape of a girl returning home from the farm, police filed a case against the accused
बिलासपुर। खेत में मां को पेंशन लेने के लिए आधार कार्ड देकर घर लौट रही युवती से एक युवक ने गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी दो साल से युवती को शादी का झांसा देकर संबंध बना रहा था। छह माह पहले आरोपी ने दूसरी युवती ने निकाह कर लिया। जिसके बाद युवती ने आरोपी से बोलना बंद कर दिया था। अब आरोपी ने जबरन युवती को गन्ने के खेत में ले जाकर गलत काम किया। युवती ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। बिलासपुर थाना पुलिस ने आरोप युवक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिलासपुर के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो साल पहले उसकी मुलाकात राजपुर निवासी आदिल खान से हुई थी। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उससे शादी करने की बात कही। इसके बाद आरोपी आदिल शादी का झांसा देकर उससे गलत काम करता रहा लेकिन करीब छह माह पहले आरोपी आदिल ने किसी दूसरी युवती ने निकाह कर लिया। जिसके बाद उसने आरोपी से बातचीत करना बंद कर दिया। चार अक्तूबर को उसकी मां गांव में ही धान काटने के लिए गई थी। सुबह करीब 11 बजे उसकी मां ने उससे विधवा पेंशन लेने के लिए घर पर रखा अपना आधार कार्ड मंगवाया। इसके बाद वह आधार कार्ड देने के लिए खेत में गई। अपनी मां को आधार कार्ड देकर जब वह घर लौट रही थी तो रास्ते में गन्ने के खेत के पास उसे आदिल मिल गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी आदिल उसे जबरन गन्ने के खेत में ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने यह बात अपने परिजनों को बताई। इस शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने आरोपी आदिल के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed