फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rape for one year of a divorsed woman

शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से एक साल तक किया दुष्कर्म, अब दूसरे व्यक्ति से शादी करवाने ले गया सहारनपुर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Rape for one year of a divorsed woman
तलाकशुदा महिला ने अपने दोस्त पर शादी का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। बुधवार को आरोपी घुमाने के बहाने महिला को सहारनपुर ले गया। जहां आरोपी उसकी शादी किसी अन्य युवक से करवाने लगा। लेकिन महिला ने आरोपी युवक से ही शादी करने की बात कही। युवक के इनकार करने पर महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन

जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय तलाकशुदा महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी कुछ साल पहले एक युवक से शादी हुई थी। लेकिन शादी के बाद उनमें अनबन रहने लगी। जिसके बाद उसके पति ने उसे तलाक दे दिया। इसके बाद उसकी मुलाकात जगाधरी की दुर्गा गार्डन कॉलोनी निवासी संदीप उर्फ कन्नू से हुई। आरोप है कि करीब एक साल से आरोपी उसे शादी का झांसा देकर मिलने लगा। आरोपी रात को उसके घर आता था और उसके साथ उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाता था। बुधवार को आरोपी उसे घुमाने के बहाने यूपी के सहारनपुर में ले गया। जहां आरोपी संदीप ने उसकी मर्जी के बिना किसी अन्य युवक से उसकी शादी करवाने लगा। लेकिन उसने विरोध जताया और शादी करने से मना कर दिया। उसने आरोपी शादी संदीप से शादी करने को कहा। लेकिन आरोपी ने उसे मना कर दिया। जिसके बाद आरोपी संदीप उसे जगाधरी छोड़ कर फरार हो गया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई वेदपाल का कहना है कि पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपी संदीप उर्फ कन्नू के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (2) (एन) के तहत केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed