{"_id":"66455ba1a4f7fa31ca069675","slug":"rape-committed-by-giving-intoxicant-in-cold-drink-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-119016-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म
Thu, 16 May 2024 06:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 16 May 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। एक महिला ने अपने पति के भतीजे पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने, वीडियो बनाने और उसके साथ पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि जब उसका पति बीमार होने के कारण अस्पताल में भर्ती था, जब आरोपी ने घर में घुसकर उससे कई बार गलत काम किया। महिला थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छछरौली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला निवासी महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 2015 में शादी हुई थी। उसका पति उत्तराखंड की प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था और वहीं रहता था। सितंबर 2022 में उसका पति बीमार हो गया। उसे ऋषिकेश के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उस दौरान उसके पति का भतीजा संदीप उनके घर पर आने जाने लगा। उसका पति तब अस्पताल में दाखिल था। बेटी स्कूल चली जाती थी। एक दिन वह घर पर अकेली थी। सुबह दस बजे उसके पति का भतीजा संदीप उसके घर पर आया और उससे बातचीत करने लगे। बातों बातों में आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। आरोप है कि इसके बाद उसके भतीजे ने उसके साथ गलत काम किया और अपने मोबाइल में उसकी अश्लील वीडियो बना ली। होश आने पर जब उसने आरोपी का विरोध किया तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी और वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसे ब्लैकमेल कर कई बार उससे गलत काम किया। अंतिम बार बीती छह फरवरी को आरोपी संदीप ने उससे दुष्कर्म किया। जब उसने आरोपी को पुलिस केस करने की धमकी दी तो उसने अपने साथी चुहड़पुर निवासी अंकुश को उसके घर भेजा। आरोपी अंकुश भी उस पर गलत नजर रखता था। आरोपी अंकुश ने भी उसके घर में घुसकर उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया और फोन पर अश्लील बातें की। उसने परेशान होकर इस बारे अपने पति को बताया और पुलिस को शिकायत दी। महिला थाना प्रभारी एसआई मीना का कहना है कि महिला की शिकायत पर दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।