फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Ransom of two crores demanded from the agent by telling Lawrence Bishnoi gang, Yamunanagar

खुद को लारेंस बिश्नोई गैंग का बताकर आढ़ती से मांगी दो करोड़ की फिरौती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Ransom of two crores demanded from the agent by telling Lawrence Bishnoi gang, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। खुद को लारेंस बिश्नोई गैंग का बताकर एक युवक ने सेक्टर-17 निवासी आढ़ती प्रदीप कुमार मित्तल से फोन पर दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। फिरौती न देने पर गोली मारने की धमकी दी गई है। आढ़ती ने इसकी शिकायत सेक्टर-17 पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सोनीपत निवासी अक्षय पालडा नामक युवक के खिलाफ फिरौती मांगने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आढ़ती को पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई है।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-17 निवासी प्रदीप कुमार मित्तल ने बताया कि उसकी जगाधरी अनाज मंडी में आढ़ती की दुकान है। शुक्रवार को उसके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। जब उसने फोन उठाया तो आरोपी ने खुद को लारेंस बिश्नोई गैंग को सदस्य बताया। आरोपी ने अपना नाम सोनीपत निवासी अक्षय पालडा बताया और दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। साथ ही शनिवार शाम तक रुपये का इंतजाम करने की बात कही। इसके बाद शनिवार शाम करीब चार बजे आरोपी का फिर उसके पास फोन आया।
विज्ञापन

आरोपी ने रुपयों का इंतजाम होने की बात पूछी, लेकिन उसने रुपये का इंतजाम नहीं होने की बात कही। इस पर आरोपी ने जल्द रुपयों का इंतजाम नहीं करने पर गोली मारने की धमकी दी। इस संबंध में सेक्टर-17 थाना प्रभारी राकेश राणा का कहना है कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ फिरौती मांगने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आढ़ती को पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई है। मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed