फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Ramayana recitation at Kheda Temple before the royal bath

Yamuna Nagar News: शाही स्नान से पूर्व खेड़ा मंदिर में रामायण पाठ

Sat, 01 Nov 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 01 Nov 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Ramayana recitation at Kheda Temple before the royal bath
श्री खे़डा मंदिर व्यासपुर में श्री रामायाण पाठ के आरंभ पर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। श्री खेड़ा मंदिर व्यास सरोवर कल्याण समिति की तरफ से शुक्रवार को कपालमोचन मेला शाही स्नान से पूर्व मंदिर प्रांगण में रामायण का पाठ आरंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच कीर्ति रानी, महंत शोभा दास मौजूद रहे।
मंदिर के पंडित संजीव शर्मा, मनोज शर्मा ने पूजा अर्चना के साथ रामायण पाठ का शुभारंभ किया। मंदिर कमेटी के प्रधान अनिल कक्कड़ ने बताया कि पिछले लगभग एक दशक से षड़ साधु समाज की अगुवाई में श्री खेड़ा मंदिर के प्रांगण से अन्य प्रदेशों से आने वाले साधु, संतों व महात्माओं शाही स्नान की शोभायात्रा के साथ रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

समिति की ओर से शुक्रवार को पूजा अर्चना के साथ 24 घंटे का रामायण पाठ आरंभ हो गया है। एक नवंबर को रामायण पाठ के समापन पर पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरित किया जाएगा। प्रधान अनिल कक्कड़ ने कहा कि मंदिर के किनारे प्राचीन वेद व्यास सरोवर स्थित है। इस मौके पर अनिक कक्कड़, अशोक केसरी, राकेश बेदी, नरेश वर्मा, संजीव त्यागी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed