फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rakesh Saini, accused of murdering his wife, arrested, has no remorse for murder

Yamuna Nagar News: पत्नी की हत्या करने का आरोपी राकेश सैनी गिरफ्तार, हत्या करने का नहीं मलाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
Rakesh Saini, accused of murdering his wife, arrested, has no remorse for murder
रादौर। शिव कॉलोनी में अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी राकेश सैनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी को अपनी पत्नी की हत्या करने का कोई मलाल नहीं है। उधर, रविवार को मृतका रीना देवी के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। जिसके उपरांत श्मशान घाट रादौर में मृतक महिला का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

मृतका की हत्या सिर में गोली लगने से हुई थी। सिर में गोली मारकर हत्या करने के बाद उसके पति ने उसके शव को घर के पीछे मिट्टी में दबा दिया था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं लग पाया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्यारोपी राकेश सैनी को देखकर यह नहीं लगता कि उसे अपनी पत्नी की हत्या किए जाने का कोई अफसोस हो। जबकि सोमवार को राकेश के परिजनों ने भी उसे मानसिक रूप से बीमार बताया था। वहीं थाना रादौर प्रभारी अनंतराम ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पुलिस मामले को लेकर राकेश से हथियार व अन्य सबूत जुटाने की कोशिश में है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि शिव कॉलोनी निवासी राकेश सैनी की पत्नी 20 सितंबर से लापता थी। जिसकी उसके पति व परिजनों द्वारा खोज की जा रही थी। शनिवार को मृतक महिला के परिजनों ने अपने स्तर पर मामले की जांच की, तो उन्हें मृतक महिला के पति राकेश सैनी पर शक हुआ था। जब उससे कड़ी पूछताछ की गई तो उसने बताया था कि उसने अपनी पत्नी की 20 सितंबर की सुबह गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने शव को बेडरूम में रख दिया था। तीन दिन तक शव बेडरूम में रखने के बाद जब बदबू आनी शुरू हुई तो उसने शव को घर के पीछे खाली पड़े प्लॉट में मिट्टी के नीचे दबा दिया था। जिसके बाद मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने घर के पीछे खाली प्लॉट से मिट्टी के नीचे दबे शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव गली सड़ी हालत में पाया गया था। जिससे काफी दुर्गंध आ रही थी। मामले को लेकर पुलिस की ओर से डीसी के माध्यम से ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करवाए गए थे। प्रशासन की ओर से पशु विभाग के डॉक्टर सुरेंद्र छौक्कर व एसएमओ रादौर डॉ. विजय परमार को डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। जिनकी मौजूदगी में पुलिस ने वीडियोग्राफी करवा कर मृतका रीना देवी के शव को खाली प्लाट में मिट्टी के नीचे से बाहर निकाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed