फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rajya Sabha MP gave Rs 5 lakh for the playground

Yamuna Nagar News: खेल मैदान के लिए राज्यसभा सांसद ने दिए पांच लाख

Sat, 29 Nov 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 29 Nov 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha MP gave Rs 5 lakh for the playground
सांसद खेल महोत्सव की विजेता टीम के साथ मुख्य अति​थि, स्टाफ व आयोजक। संवाद
छछरौली। सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं छछरौली में करवाई गई। प्रतियोगिता समापन पर राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा व कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा मुख्यातिथि रहे। पूर्व मंत्री कंवरपाल पाल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा और भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी ने विशिष्ट अतिथि रहे। राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा बैडमिंटन में और पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने क्रिकेट में हाथ अजमाया। राज्यसभा सांसद ने मैदान में ट्रैक बनाने के लिए सांसद कोष से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

रेखा शर्मा ने कहा कि सांसद खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि लड़कियों को खेलकूद में आगे आना चाहिए। खेलो इंडिया फिट इंडिया नए भारत का नया मंत्र है। सरकार भारत को खेलों की महाशक्ति के रूप में आगे लाने की दिशा में काम कर रही है। खंड स्तरीय प्रतियोगिता से इन आयोजनों से शुरुआत की जा रही है ताकि भविष्य की नींव तैयार की जा सके। कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से पूरे क्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यदि विद्यार्थी खेलकूद पर ध्यान देंगे तो वह नशे जैसी बुराइयों से दूर रहेंगे। कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है। खिलाड़ियों व विद्यार्थियों को इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। बता दें कि खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में करीब 30,000 विद्यार्थियों ने भाग लिया है, जो सुनहरे खेल भविष्य का प्रतीक है। इस दौरान जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह राणा, आत्मनिर्भर अभियान प्रदेश सहसंयोजक प्रीति जौहर, खंड शिक्षा अधिकारी अशोक धीमान, शिक्षा विभाग से रमेश कुमार, चेयरमैन कैलाश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रामपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष गौरव गोयल सहित अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed