फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rajiv's girlfriend and her friend arrested for murdering him

Yamuna Nagar News: राजीव की हत्या करने के आरोप में प्रेमिका और उसका दोस्त गिरफ्तार

Tue, 03 Mar 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 03 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Rajiv's girlfriend and her friend arrested for murdering him
हंगामा कर रहे मृतक राजीव के परिजनों को समझाते थाना प्रभारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पुलिस ने 21 वर्षीय राजीव की हत्या में उसकी प्रेमिका स्नेहा (27) और उसके पूर्व प्रेमी अमित को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने मिलकर राजीव को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी और योजना के तहत उसकी हत्या कर शव रेलवे ट्रैक के पास जंगल में फेंक दिया था। उधर मामले का खुलासा करने से पहले परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हंगामा किया। इस पर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत लने की बात कहकर परिजनों को शांत किया था।
डीएसपी आशीष चौधरी ने प्रेसवार्ता में बताया कि रविवार को थाना सदर यमुनानगर क्षेत्र के तीर्थ नगर टपरी स्थित श्मशान घाट के नजदीक एक अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। शव की हालत देखकर हत्या की आशंका जताई गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन तत्काल शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक के बाएं हाथ पर एस का टैटू, दाहिनी बाजू पर राजीव और छाती के बाईं ओर स्नेहा गुदा हुआ था। गले पर भी चोट के निशान थे। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की। उसी दिन थाना सेक्टर-17 हुड्डा जगाधरी में दर्ज गुमशुदगी के मामले से मृतक की पहचान राजीव पुत्र राजेंद्र मैनी निवासी शंकरपुरी कॉलोनी, छोटी लाइन जगाधरी के रूप में हुई थी। वह 27 फरवरी को घर से हरिद्वार जाने की बात कहकर निकला था और नहीं लौटा।
विज्ञापन

इस सीआईए-1 और सीआईए-2 की टीमें गठित की गईं। जांच के दौरान परिजनों से पूछताछ में पता चला कि राजीव का तीर्थ नगर बाड़ी माजरा निवासी स्नेहा के साथ प्रेम संबंध था। स्नेहा का इससे पहले पड़ोस में रहने वाले अमित के साथ करीब आठ वर्ष तक प्रेम प्रसंग रहा था। स्नेहा को लेकर दोनों युवकों के बीच कई बार विवाद भी हो चुका था, जिससे आपसी रंजिश बढ़ गई थी। इसी आधार पर पुलिस ने स्नेहा और अमित को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों टूट गए और हत्या की साजिश स्वीकार कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार योजना के तहत 27 फरवरी को स्नेहा राजीव को मोटरसाइकिल पर रणजीतपुर-आदीबद्री घूमने के बहाने ले गई। पहले से तय योजना के मुताबिक अमित भी अपने एक साथी के साथ वहां पहुंच गया।आदिबद्री क्षेत्र में राजीव और अमित के बीच कहासुनी और झगड़ा हुआ। इसके बाद अमित ने स्नेहा को अपने साथी की बाइक पर यमुनानगर भेज दिया और राजीव को अपने साथ ले गया। पुलिस के मुताबिक अमित राजीव को वारदात स्थल पर ले गया, जहां उसे नशीला पदार्थ पिलाया।
नशे की हालत में उसने रस्सी से गला घोंटकर राजीव की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने राजीव के मुंह में चिपकने वाला पदार्थ डाला और पास पड़ी चुन्नी को उसके मुंह में ठूंस दिया, ताकि वह बच न सके। इसके बाद शव को थाना सदर क्षेत्र के जंगल में रेलवे ट्रैक के पास फेंककर भाग निकला।
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश कर वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और अन्य तकनीकी साक्ष्य बरामद करने के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।

डीएसपी ने बताया कि हत्या की वारदात सुनियोजित थी और दोनों ने मिलकर राजीव को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

हंगामा कर रहे मृतक राजीव के परिजनों को समझाते थाना प्रभारी। संवाद

हंगामा कर रहे मृतक राजीव के परिजनों को समझाते थाना प्रभारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed