फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rajesh Sapra became BJP district president for the third time

Yamuna Nagar News: राजेश सपरा तीसरी बार बने भाजपा जिलाध्यक्ष

Tue, 18 Mar 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 18 Mar 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Rajesh Sapra became BJP district president for the third time
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। राजेश सपरा को भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान एक बार फिर से मिल गई। वे तीसरी बार जिलाध्यक्ष बने हैं। सेक्टर-17 स्थित भाजपा यमुना कमल में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, भाजपा जिला चुनाव अधिकारी बंतो कटारिया, रोजी मलिक आनंद, सुरेंद्र बनकट की देखरेख में बैठक हुई। इस दौरान वहां मौजूद सभी भाजपा पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष के लिए राजेश सपरा के नाम पर मुहर लगाई। इस दौरान सपरा को प्रदेश चुनाव अधिकारी भाजपा प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता द्वारा नियुक्ति पत्र जारी किया गया। वहीं सपरा के तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर नाच कर खुशी मनाई।
विज्ञापन

नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा तीसरी बार फिर से पार्टी ने उनपर भरोसा जताया है। जिसपर वे पूरा खरा उतरेंगे। सपरा ने कहा कि संगठन को मजबूरी देने के लिए वह लगातार कार्य करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। जिला यमुनानगर में भाजपा को पहले से भी अधिक और ज्यादा मजबूत करने का कार्य पूरी जी जान लगाकर करेंगे। उनका पूरा फोकस अब 2029 में होने वाले चुनाव पर रहेगा। इसको लेकर उन्होंने अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक, धार्मिक संगठनों ने किया स्वागत
तीसरी बार प्रधान बने पर राजेश सपरा का विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। श्री लाल द्वारा मंदिर हनुमान गेट जगाधरी के प्रधान कुलभूषण मेहता, महासचिव नरेंद्र कुमार पुरी तथा अन्य सदस्य सुरेंद्र मदान, सुरेंद्र विग, प्रदीप मदान, रमेश वढेरा, पवन कुमार महेंद्रू, महेंद्र घई, रमेश बडेरा, सतपाल, अमित सचदेवा, राजेंद्र आनंद, बी बी सचदेवा, चंचल पूरी, नरेश पुरी, राजेंद्र कुमार वोहरा, मूलराज भारद्वाज ने भाजपा यमुना कमल पहुंच कर उनका स्वागत किया और बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed