फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rajesh Kumar became the block head of the Employees Federation

Yamuna Nagar News: कर्मचारी महासंघ के ब्लॉक प्रधान बने राजेश कुमार

Sat, 05 Jul 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 05 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Rajesh Kumar became the block head of the Employees Federation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। हरियाणा कर्मचारी महासंघ की ओर से शनिवार को कॉलेज रोड स्थित श्री बालाजी मंदिर प्रांगण में बैठक का आयोजन किया गया। जिला प्रधान अशोक शर्मा ने बताया कि इसमें महासंघ की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया।
चुनाव पर्यवेक्षक अशोक शर्मा व फूल कुमार ने सर्वसम्मति से राजेश कुमार को ब्लॉक प्रधान नियुक्त किया। वहीं जगदीश मंसूरपुर को उप प्रधान, कविराज को सचिव, अभिलाष को सह सचिव, सुरजीत सैनी को कोषाध्यक्ष, बलदेव सिंह को संगठनकर्ता नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रांतीय वरिष्ठ प्रधान नरेंद्र धीमान ने चुने गए पदाधिकारियों को संवैधानिक पद गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। बैठक का संचालन पूर्व जिला सचिव फूल कुमार ने किया। जिला प्रधान अशोक शर्मा व प्रांतीय वरिष्ठ उप प्रधान नरेंद्र धीमान ने कहा भाजपा सरकार के साथ हुई बैठक में कर्मचारियों की मांगों में समस्याओं को लेकर जिन मांगों पर समिति बनी थी, उन मांगों को आज तक धरातल पर लागू नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से कई बार कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं के ज्ञापन भेजे जा चुके हैं। सरकार ने संगठन के शिष्टमंडल को बातचीत के लिए समय नहीं दिया है। इस अवसर पर प्रांतीय महासचिव अमरीक सिंह, पूर्व कर्मचारी नेता रोडवेज यूनियन वरयाम सिंह, प्रांतीय उप प्रधान अनिल मुंजाल, कर्मचारी नेता अध्यापक संघ रविंद्र राणा, प्रवेश कुमार, प्रवीण कुमार, जिले सिंह, अमन कुमार, ओम प्रकाश, राजेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed