फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rajendra Mehta says to shun intoxication, non-vegetarianism, and caste-based untouchability

नशा, मांसाहार व जातिगत छुआछूत करें दूर : राजेंद्र मेहता

Sun, 18 Jan 2026 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 18 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Rajendra Mehta says to shun intoxication, non-vegetarianism, and caste-based untouchability
पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्वालु। आयोजक - फोटो : नगरौर में निकाले गए अलम-जुलूस में शामिल लोग।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को पंजाबी धर्मशाला में मां जगदंबा की मासिक महा आरती का आयोजन किया गया। इंदू बाला, तेजपाल, प्रविता कुंजल व श्रुति चमरोड़ी ने गुरुवर व मां के जयकारे लगवाए।
संगठन के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र मेहता ने कहा कि भगवती मानव कल्याण संगठन जात-पात छुआछूत नहीं मानता। सभी जाति के लोग एक साथ बैठकर माता भगवती आदिशक्ति जगत जननी जगदंबा की आराधना करते हैं। श्री दुर्गा चालीसा का पाठ करते हैं। चाहे सिद्धाश्रम धाम में हो या दिव्य अनुष्ठान के कार्यक्रम हो, चाहे शिविर हो। वहां स्वभाव से एक साथ बैठकर भोजन करते हैं।
विज्ञापन

संगठन का मुख्य उद्देश्य है लोगों को नशा, मांसाहार व जातिगत छुआछूत से दूर करना है, क्योंकि जब तक किसी भी व्यक्ति के जीवन में यह तीन कांटे रहेंगे। वह जीवन में कभी भी सुखी नहीं रहेगा, उस घर परिवार में देवी देवताओं की कृपा हो ही नहीं सकती। भले ही कितना ही पूजा पाठ क्यों न हो रहा हो। अब भी समय है सजग हो जाओ, अन्यथा सब कुछ बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने सभी लोगों का आवाहन किया कि संगठन से जुड़कर उसकी विचारधारा पर चलिए परिवर्तन होकर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां की भक्ति के पथ पर बढ़कर मां की ऊर्जा को अपने हृदय में धारण करके एक शक्ति साधक का प्रवेश धारण करके समाज को प्रकाशित करने का कार्य करो। अंत में ब्लॉक अध्यक्ष राजेश कुमार ने मां के भक्तों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बीरबल, सतीश, बलवंत, दीवान, सतप्रकाश, बलबीर, रीना, इंदु बाला, सोहन लाल, साहिल, नरेंद्र, हरपाल, करनैल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed