Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Raised awareness regarding children's rights

Yamuna Nagar News: बच्चों के अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Fri, 22 May 2026 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 22 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Raised awareness regarding children's rights
एडीआर सेंटर में कार्यशाला के दौरान मौजूद सीजेएम, अ​धिकारी व अन्य। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जिला बाल संरक्षण इकाई के सहयोग से एडीआर सेंटर में एक दिवसीय विशेष पॉक्सो जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का उद्देश्य कानून से संघर्षरत बच्चों और संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों से जुड़े मामलों एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
कार्यक्रम का आयोजन मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी-सह-सचिव सुमित्रा कादियान के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यशाला में पुलिस विभाग के अधिकारियों, सरकारी विद्यालयों के अध्यापकों, डीएलएसए के पीएलवी सदस्यों और अन्य प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान दहेज निषेध अधिनियम, प्लास्टिक मुक्त हरियाणा अभियान, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, राष्ट्रीय लोक अदालत, एनआई एक्ट की विशेष लोक अदालत और समाधान समारोह से संबंधित जानकारियां साझा की गईं।
विज्ञापन

पैनल अधिवक्ता वीपीएस सिद्धू ने विभिन्न सामाजिक और कानूनी विषयों पर विस्तार से जानकारी देते हुए लोगों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। वहीं जिला बाल संरक्षण इकाई के लीगल-कम-प्रोबेशन अधिकारी रंजन शर्मा ने पॉक्सो एक्ट 2012 और उसके संशोधनों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों के विरुद्ध लैंगिक अपराधों की रोकथाम, शिकायत प्रक्रिया और बाल संरक्षण तंत्र पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति का दायित्व है। समय पर शिकायत और जागरूकता बच्चों को सुरक्षित वातावरण देने में अहम भूमिका निभाती है। कार्यक्रम में आउटरीच वर्कर गौरव शर्मा, सपोर्ट पर्सन निशा और विशेष भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed