फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Raised awareness among people about cyber fraud

Yamuna Nagar News: साइबर ठगी के खिलाफ लोगों को किया जागरूक

Fri, 09 Oct 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 09 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Raised awareness among people about cyber fraud
मीराबाई ​बाजार में पंफलेट बांटकर लोगों को जागरूक करती  पुलिस टीम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा माह के तहत साइबर थाना पुलिस की ओर से मीराबाई बाजार में जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने दुकानदारों और खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों को साइबर ठगी से बचने के उपायों की जानकारी दी। इस दौरान साइबर अपराध से बचाव संबंधी पंफलेट भी वितरित किए गए।
इंस्पेक्टर रविंद्र ने बताया कि एसपी कमलदीप गोयल के आदेशानुसार जिले में एक से 30 अक्तूबर तक राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इसी के तहत साइबर थाना पुलिस की ओर से जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साइबर ठग लोगों को अलग-अलग तरीकों से अपने जाल में फंसाते हैं।
विज्ञापन

कई बार बैंक अधिकारी, रिश्तेदार या किसी सरकारी विभाग का कर्मचारी बनकर लोगों से ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, एटीएम कार्ड संबंधी विवरण या अन्य गोपनीय जानकारी मांगी जाती है। ऐसे में किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड या बैंक संबंधी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। अनजान लिंक पर क्लिक करने से भी बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीराबाई बाजार के प्रधान प्रेम सागर ने कहा कि पुलिस की ओर से चलाया जा रहा जागरूकता अभियान लोगों के लिए काफी उपयोगी है। जानकारी के अभाव में कई लोग साइबर ठगों के झांसे में आकर अपनी मेहनत की कमाई गंवा देते हैं। दुकानदार तरुण ने कहा कि त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है।

ऐसे में बाजारों और लोगों के बैंक खातों में लेन-देन बढ़ेगा। इसका फायदा उठाने के लिए साइबर ठग भी सक्रिय हो सकते हैं। दुकानदार राजिंद्र ने बताया कि अभियान के दौरान साइबर अपराध से बचने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी आयोजित होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed