फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Raised awareness about the adverse effects of substance abuse

Yamuna Nagar News: नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक

Thu, 25 Jun 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 25 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Raised awareness about the adverse effects of substance abuse
जागरूकता अभियान के दौरान शपथ लेते स्वास्थ्य विभाग के अ​धिकारी व कर्मचारी। प्रवक्ता - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं तस्करी विरोधी दिवस के उपलक्ष्य में जिले में 17 से 26 जून तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों और जिला अस्पताल स्थित एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी (एटीएफ) में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ. दिव्या मंगला ने बताया कि अभियान का उद्देश्य लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। अभियान के दौरान नशा मुक्ति शपथ समारोह, चार्ट मेकिंग प्रतियोगिता, योग सत्र, हस्ताक्षर अभियान और नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

नशा मुक्ति शपथ समारोह में अधिकारियों, कर्मचारियों, मरीजों और आम नागरिकों को नशीले पदार्थों तथा अन्य व्यसनों से दूर रहने और समाज को नशा मुक्त बनाने में सहयोग देने की शपथ दिलाई गई। चार्ट मेकिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने नशे के दुष्प्रभावों और स्वस्थ जीवनशैली पर आधारित आकर्षक पोस्टर तैयार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं योग सत्रों के माध्यम से तनावमुक्त और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया गया। उप सिविल सर्जन (मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम) डॉ. बुलबुल कटारिया ने कहा कि नशे की समस्या केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका सामाजिक और पारिवारिक जीवन पर भी गंभीर प्रभाव पड़ता है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता बताई।

नशे की समस्या न छिपाएं : डॉ. नवीन
नोडल अधिकारी नशा मुक्ति केंद्र डॉ. नवीन ने बताया कि नशे की लत से जूझ रहे लोगों के लिए जिला स्तर पर उपचार और परामर्श सेवाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि नशे की समस्या को छिपाने के बजाय समय रहते उपचार कराएं। डॉ. दिव्या मंगला ने जिलेवासियों से नशा मुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed