फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rain, wind changed the mood of the weather

Yamuna Nagar News: बारिश, हवा ने बदला मौसम का मिजाज

Mon, 01 Apr 2024 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 01 Apr 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Rain, wind changed the mood of the weather
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश सहित जिले के मौसम में परिवर्तन आया है। इसके चलते कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला बदला सा था। कई दिन बादल छाने के क्रम के बाद शुक्रवार देर रात जिले में जोरदार बारिश हुई। इस दौरान रादौर खंड को छोड़कर सभी खंडों में अच्छी बारिश हुई।
किसान बारिश न होने की दुआ कर रहे थे। चूंकि खेतों में गेहूं पककर तैयार हो चुकी है, ऐसे में बारिश व हवा से गेहूं को नुकसान होगा। हालांकि बारिश के साथ हवा न चलने से फसल को नुकसान तो नहीं हुआ है, लेकिन करीब 30 प्रतिशत फसल पर इसका आंशिक असर पड़ा है। वहीं दूसरी तरफ देर रात बारिश के बाद तापमान में बदलाव आया है। इस दौरान पारा करीब चार डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। जिले का अधिकतम तापमान जहां 36 से 37 डिग्री पहुंच गया था, वहीं बारिश के बाद शनिवार को यह 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने तीन दिन परिवर्तन की संभावना जताई है।
विज्ञापन

वहीं इस दौरान कहीं गरज के साथ छींटे व बूंदाबांदी की संभावना है। होली से पहले कभी धूप तो कभी बादल तो कभी तेज हवा चल रही थी। मौसम विभाग ने 24 मार्च से मौसम में परिवर्तन का पूर्वानुमान दिया था। जिसके अनुसार इस माह के अंत तक बारिश की संभावना जताई थी। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एमएल खिचर ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ बारिश की संभावना बन रही है। संभावना है कि विक्षोभ से 31 मार्च को भी मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इसके बाद दो अप्रैल को एक और कमजोर श्रेणी का विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे प्रदेश भर में बादल छाने और बूंदाबांदी की संभावना रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय बारिश का नुकसान होगा। देर रात हुई बारिश के बाद हर खंड से अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। केवल बारिश हुई है, ओलावृष्टि नहीं हुई। जिससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। - आत्मा राम गोदारा, जिला कृषि उपनिदेशक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed