{"_id":"676f040ed39a45f6e10748a5","slug":"rain-will-be-beneficial-for-wheat-crop-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-130586-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद होगी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद होगी बारिश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जठलाना। क्षेत्र में शुक्रवार सुबह से रुक-रुक कर शुरू हुआ बारिश का सिलसिला दिनभर जारी रहा। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने से आम जनजीवन प्रभावित रहा।
वहीं दूसरी और बारिश गेहूं की फसल के लिए काफी लाभदायक मानी जा रही हैं।
खंड कृषि अधिकारी सलिंद्र कुमार का कहना है कि इस समय बारिश गेहूं की फसल के लिए जरूरी थी। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण बढ़ी ठंड से गेहूं की फसल में बढ़वार होगी, जिसका सीधा असर फसल के उत्पादन पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिन से सुबह शाम ठंड व दिन में तापमान में बढ़ोतरी से मौसम गेहूं की फसल के अनुकूल नहीं था।
इससे जहां फसल जल्द तैयार हो जाने से उत्पादन प्रभावित होता, वहीं फसल में पीला रतुआ नामक बीमारी के आने की आशंका भी बढ़ जाती। कृषि अधिकारी ने कहा कि बारिश के बाद फसल में खाद डालने से फसल को ज्यादा लाभ मिलेगा। कृषि विज्ञान केंद्र दामला के मौसम विशेषज्ञ अजीत कुमार का अनुमान है कि आज करीब 8 से 10 एमएम बारिश हो चुकी है और आगामी 24 घंटे में ऐसे ही मौसम के बने रहने के आसार हैं। उन्होंने किसानों को सलाह देते हुए कहा कि वे अपनी सब्जी की फसलों में पानी की निकासी का उचित प्रबंध रखें, खासकर आलू की फसल पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।