फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   rain, maximum rain in yamunanagar, yamunanagar

727 बरसा जल, रहा बरसात में अव्वल

Thu, 01 Sep 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला,यमुनानगर Updated Thu, 01 Sep 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। हर बार यमुनानगर जिले में मेहरबान रहने वाले मानसून ने इस बार भी जिले को इस मामले में अव्वल बना दिया है। अगस्त माह तक यमुनानगर जिले में औसत 727 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है, जो कि सभी जिलों में सर्वाधिक है।
विज्ञापन


वहीं जिले के जगाधरी ब्लाक 1221 एमएम बारिश और छछरौली ब्लाक 1075 एमएम बरसात के साथ क्रमश: पहले और दूसरे नंबर पर है। कृषि विभाग के मुताबिक जिले में जून माह में 684 मिलीमीटर, जुलाई में 2496 एमएम  और अगस्त मेें 1185 एमएम बरसात हुई है। तीन महीने में कुल 4365 मिलीमीटर बरसात के साथ यमुनानगर जिला पहले पायदान पर है।
विज्ञापन


जुलाई में जगाधरी खंड में सिर्फ दो दिनों में हुई बारिश
जगाधरी ब्लाक में जून माह में 129 मिलीमीटर, जुलाई में 766 और अगस्त में 326 मिलीमीटर बरसात हुई। अब तक जगाधरी ब्लाक में 1221 एमएम बरसात हो चुकी है। इसी प्रकार छछरौली ब्लाक में जून में 260, जुलाई में 615 और अगस्त में 200 एमएम बरसात हुई। तीन महीनों में छछरौली ब्लाक में 1075 एमएम बरसात हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल भर की औसत बारिश के नजदीक पहुंचा आंकड़ा
जिले में साल भर औसत 650 से 750 मिलीमीटर बरसात होती है। लेकिन इस बार मानसून के तीन महीनों में ही जिले का औसत 727 मिलीमीटर तक पहुंच गया है। जून में जिले में औसत 197, जुलाई में 416 और अगस्त में 114 मिलीमीटर बरसात हुई है। मौसम विभाग द्वारा सितंबर माह में भी प्रदेश में बरसात होने की बात कही जा रही है। ऐसे में सितंबर माह की समाप्ति तक जिले में औसत 750 मिलीमीटर से अधिक बरसात होने की पूरी उम्मीद है। कृषि विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इस बार जिले में औसत बरसात का आंकड़ा 850 एमएम तक पहुंच सकता है।

2013 में हुई थी 998 एमएम बरसात
कृषि विभाग के मुताबिक इस मानसून में हुई बरसात पिछले दो सालों में सबसे अधिक है। पिछले साल जून से अगस्त तक जिले में औसत 573 मिलीमीटर बरसात हुई  थी। वहीं, 2014 में इन तीन महीनों में 407 एमएम बरसात हुई। हालांकि वर्ष 2013 में इन तीन महीनों में 998 एमएम बरसात रिकार्ड की गई थी।


इस बार जिले में सामान्य से अच्छी बरसात हुई है, जो कि प्रदेश में सबसेे अधिक है। इससे रिचार्जिंग होने से भूजल स्तर बरकरार रहेगा। इसके अलावा फसलों की पैदावार भी अच्छी होगी।
डॉ बीआर कांबोज, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, दामला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed