{"_id":"69ff7fabdf833f87f2016424","slug":"rain-is-likely-on-tuesday-and-wednesday-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-155821-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मंगलवार और बुधवार को बारिश होने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मंगलवार और बुधवार को बारिश होने की संभावना
Sun, 10 May 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 10 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। जिले में गर्मी से राहत अभी कुछ दिन और बनी रहेगी। मौसम विभाग ने मंगलवार व बुधवार को बारिश की संभावना जताई है।
वहीं शनिवार को मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिला और गर्मी के तेवर नरम रहे। सुबह आसमान साफ रहा और इसके साथ दिनभर हवा चलती रही। तापमान कम होने से हवा में ठंडक रही। दोपहर में धूप रही, लेकिन हवा में नमी होने के कारण गर्मी का अहसास नहीं हुआ। हालांकि धूप के कारण उमस भी बनी रही।
शनिवार की शुरुआत राहत भरी रही। हालांकि सूरज की चमक दिखी, लेकिन उसमें पहले जैसी तपिश नहीं महसूस। धूप हल्की और हवा के कारण अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ दस किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली।
हालांकि दोपहर एक बजे बाद धूप कुछ तेज हुई, इससे लोगों को बचाव करते देखा गया, हालांकि हवा ने धूप का असर कम करके रखा। दोपहर बाद मौसम सुहाना हो गया, जिससे शहर के पार्क और बगीचों में भी लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली। वहीं, दिन ढ़लने के साथ फिजा भी ठंडी हो गई। कृषि केंद्र दामला के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि मौसम का यह असर भी कुछ दिन और देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
करीब एक सप्ताह तक गर्मी से राहत रहेगी। उन्होंे रविवार व सोमवार को मौसम समान्य रहने की संभावना जताई है। वहीं मंगलवार व बुधवार को बारिश होने के आसार हैं।