फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rain exposes poor arrangements in the market, farmers and commission agents suffer

Yamuna Nagar News: मंडी में बारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल, किसान, आढ़ती परेशान

Thu, 09 Apr 2026 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 09 Apr 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Rain exposes poor arrangements in the market, farmers and commission agents suffer
व्यासपुर अनाज मंडी में बारिश में हुआ जलभराव। संवाद
व्यासपुर। जिले में मंगलवार रात से हो रही बारिश और आंधी ने मंडी प्रशासन की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। सीवरेज व्यवस्था ठप पड़ी रही और स्वच्छ पानी की आपूर्ति भी बहाल नहीं हो सकी, जिससे किसानों और आढ़तियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ दिन पूर्व कृषि मंत्री ने मंडी का दौरा कर आढ़तियों और किसानों के साथ बैठक की थी। बैठक के दौरान उन्होंने संबंधित विभाग के एसडीओ सहित अन्य अधिकारियों को मंडी में व्याप्त समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए कड़े निर्देश दिए थे। पांच दिन बाद भी जमीनी स्तर पर कोई ठोस सुधार नजर नहीं आया। बारिश के कारण मंडी में जलभराव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

गेट नंबर दो के सामने सीवरेज की समय पर सफाई न होने से पानी जमा हो गया, जिससे आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। किसानों को अपनी फसल लेकर आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बैठक के दौरान एसडीओ द्वारा लेबर के माध्यम से सीवरेज साफ करवाने की बात कही गई थी, लेकिन उस पर अमल नहीं किया गया। सबसे अधिक नुकसान किसानों को उठाना पड़ा, क्योंकि मंडी में खुले में रखा गेहूं बारिश में भीग गया। इससे उनकी फसल की गुणवत्ता प्रभावित हुई और आर्थिक नुकसान की आशंका बढ़ गई है। आढ़ती शिव कुमार बंसल और मनीष बंसल ने बताया कि मंडी में रोशनी की समुचित व्यवस्था भी नहीं है, जिसके चलते रात के समय काम करना मुश्किल हो जाता है। किसानों और आढ़तियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मंडी में सफाई, जल निकासी, रोशनी और पानी की व्यवस्था सुधारने की मांग की है। संवाद

व्यासपुर अनाज मंडी में बारिश में हुआ जलभराव। संवाद

व्यासपुर अनाज मंडी में बारिश में हुआ जलभराव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed