Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rain disrupts admission process; 19 students admitted on the second day

Yamuna Nagar News: प्रवेश प्रक्रिया में बारिश का खलल, दूसरे दिन 19 विद्यार्थियों के 19 दाखिले

Sat, 11 Jul 2026 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 11 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Rain disrupts admission process; 19 students admitted on the second day
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में दा​खिल लेने पहुंचे विद्यार्थी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। चौधरी रणबीर सिंह राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हथिनीकुंड में चल रही तीसरे चरण की ओपन काउंसलिंग प्रक्रिया पर बारिश के कारण सफल नहीं हो पाई। शुक्रवार को प्रक्रिया का दूसरा दिन रहा, लेकिन भारी बारिश के कारण बहुत ही कम विद्यार्थी पहुंचे। इस दौरान कुल 19 ही दाखिले हो पाए।
ओपन काउंसलिंग के पहले दिन कुल 43 विद्यार्थी प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाए थे। इनकी प्रक्रिया शुक्रवार को होनी थी, परंतु बारिश के कारण पास के क्षेत्र से ही विद्यार्थी आए। तीसरे चरण की प्रक्रिया में से 24 विद्यार्थियों का दाखिला रह गया है, जिसके लिए अब सोमवार को प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन

तीसरे चरण की ओपन काउंसलिंग के लिए कुल 160 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इसमें 105 विद्यार्थियों ने प्रथम वर्ष के लिए और 55 विद्यार्थियों ने फॉर्मेसी के लिए आवेदन किया था। दो दिन की प्रक्रिया के बाद प्रथम वर्ष के 105 आवेदकों में से कुल 81 को दाखिला मिल गया है। वहीं, शेष 24 विद्यार्थियों के लिए सोमवार को प्रक्रिया चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ फॉर्मेसी कोर्स के लिए ओपन काउंसलिंग में 55 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इसमें 35 विद्यार्थियों ने दाखिला ले लिया और 20 बारिश के कारण नहीं आ सके। इन सभी विद्यार्थियों के लिए सोमवार को प्रक्रिया करवाई जाएगी। जिले के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में प्रथम वर्ष के लिए कुल 420 सीटें हैं। दो चरण की ऑनलाइन और दो दिन की ऑफलाइन प्रक्रिया के बाद 219 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं और 221 सीटें खाली हैं।
वहीं दूसरे वर्ष में दाखिला के लिए कुल 60 सीटें हैं। इनमें से 35 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। दाखिला समिति के नोडल अधिकारी दीपक मेहता ने बताया कि संस्थान की रिक्त सीटें भरने के लिए मौके पर दाखिला चरण चलाया जाएगा। सोमवार को इस चरण की शुरुआत की जाएगी। इसमें पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर दाखिला दिया जाएगा। इसके लिए मौके पर ही विद्यार्थियों के आवेदन किए जाएंगे और तुरंत ही दाखिला दिया जाएगा। बता दें कि दाखिला आवेदन करने से चूके विद्यार्थियों के पास यह सुनहरा मौका है। विद्यार्थी मौके पर पहुंचकर आवेदन करके दाखिला पा सकते हैं।

मैकेनिकल इंजीनियरिंग में सबसे अधिक प्रवेश
तीसरे चरण की दूसरे दिन की प्रक्रिया के बाद सिविल इंजीनियरिंग में आठ विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। वहीं, कंप्यूटर इंजीनियरिंग में नौ ने प्रवेश लिया। इसी तरह इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 19 विद्यार्थियों ने प्रवेश प्राप्त किया। वहीं, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 23 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। इसी तरह एमएलटी (मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी) में 19 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं। इसके अलावा एनवायरनमेंट इंजीनियरिंग में तीन ने प्रवेश पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed