Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rain changed the weather, it felt cold in the evening

Yamuna Nagar News: बारिश से बदला मौसम, शाम को ठंड का हुआ अहसास

Thu, 09 Oct 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 09 Oct 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Rain changed the weather, it felt cold in the evening
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। दो दिन बारिश के बाद मौसम पूरी तरह बदल गया है। बुधवार को सुबह जहां मौसम साफ रहा, फिर शाम चार बजे के बाद यह पूरी तरह पलट गया। कुछ ही देर में आसमान बादलों से भर गया और फिर बारिश होने लगी।
3हालांकि बारिश कुछ देर ही हुई, लेकिन इससे मौसम में काफी परिवर्तन आ गया। हवा और ज्यादा ठंडी हो गई और तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के बाद दो दिन मौसम सुहावना बना रहेगा। बारिश के बाद सुबह-शाम ठंडक का अहसास हो रहा है, ऐसे में अब लोगों को दिन की धूप सुहावनी लगने लगी है। जिले में दो दिन लगातार बारिश हुई और कई स्थानों पर ओले पड़े। सोमवार देर रात से तड़के तक बादल झमाझम बरसते रहे। इससे मौसम में काफी परिवर्तन आया।
विज्ञापन

वहीं, बुधवार को मौसम बिल्कुल साफ और सुबह ठंडक रही। ऐसे में निकली धूप का लोगों ने लुत्फ उठाया, लेकिन शाम को मौसम ने करवट ली। इस दौरान कुछ देर तेज बारिश हुई और करीब 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। बारिश के बाद चली हवा से मौसम ठंडा हो गया। अंधेरा होते ही लोगों को ठंडक का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के बारिश के कारण अगले दो दिन मौसम सुहावना बना रहेगा। बादल छाने की संभावना है और धूप कम होने से गर्मी नहीं रहेगी। वहीं, सुबह-शाम ठंडक बनी रहेगी। विभाग के अनुसार इस दौरान पूरा सप्ताह अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed