फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rain brought relief from heat to people, farmers' faces lit up

Yamuna Nagar News: बारिश ने लोगों को दी गर्मी से राहत, किसानों के खिल उठे चेहरे

Fri, 18 Jul 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 18 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Rain brought relief from heat to people, farmers' faces lit up
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में वीरवार सुबह छह बजे से अच्छी बारिश हुई। गत 24 घंटे में जिले में 37 एमएम बारिश हो चुकी है। बारिश होने व बादल छाने से मौसम सुहावना रहा और लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं किसानों के चहरे पर भी मुस्कान देखने को मिली। क्योंकि कई दिनों से वह बारिश का इंतजार कर रहे थे।
लगातार दो दिन हुई बारिश से धान व गन्ने की फसल को काफी फायदा होगा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो से तीन दिनों बाद फिर से बारिश होने की संभावना है। कई दिनों से जिले में कहीं-कहीं बारिश हो रही थी। परंतु दो दिनों में अच्छी बारिश हो चुकी है। जिससे तापमान में तीन डिग्री तक की कमी आ चुकी है। जिले का अधिकतम तापमान वीरवार को 31 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहले अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक बना हुआ था।
विज्ञापन

तापमान घटने और दिनभर बादल छाए रहने से लोगों को पूरा दिन गर्मी और उमस दोनों का ही सामना नहीं करना पड़ा। जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। वहीं बारिश होने से सड़कों किनारे पानी जमा हो गया। जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। सड़कों पर सुबह के समय कीचड़ की स्थिति रही, जिससे सड़कों पर सुबह के समय जाम भी देखने को मिला। साथ ही स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को भी बारिश में भिगते हुए विद्यालय जाना पड़ा। उधर किसानों को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। क्योंकि धान को पानी की बहुत ज्यादा जरूर थी। दो दिनों में हुई बारिश से किसानों को अब फसलों की सिंचाई करने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed