फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rain again exposed the claims, the streets became ponds

बारिश ने फिर खोली प्रशासनिक दावों की पोल, गलियां बनी तलाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Rain again exposed the claims, the streets became ponds
एक बार फिर बारिश ने प्रशासनिक बंदोबस्त व दावों की पोल खोल दी। मंगलवार सुबह हुई बारिश से शहर की कई पॉश कॉलोनियों में भी पानी भर गया। आलम यह रहा कि कुछ देर की बारिश में ही गलियां तलाब नजर आने लगी। सबसे बुरा हाल निचली कॉलोनियों में दिखाई दिया। जहां सीवरेज ओवरफ्लो हो गए और घरों में वापस पानी पहुंचने लगा। कई कॉलोनियां ऐसी रही जहां तीन फीट से भी ज्यादा पानी भर गया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह हुई बारिश से लोगों को राहत तो मिली, लेकिन जलभराव के कारण परेशानी भी उठानी पड़ी। करीब दो घंटे की बारिश ने प्रशासनिक दावों की पोल खोल कर रख दी। मंगलवार को भारी बारिश में ऐसी कोई कॉलोनी नहीं बची जहां पानी न भरा हों। इस दौरान जिले में करीब 15 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

बारिश से शहर की तमाम कॉलोनियों में पानी भर गया, लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी शहर की लाजपत नगर, विजय कॉलोनी, कांसापुर, सब्जी मंडी, गांधीनगर, चांदपुर, शिवनगर, वीनानगर, लक्ष्मी गार्डन, शिवपुरी, ससौली, कांसापुर रोड, बैंक कॉलोनी, गुरुतेग बहादुर कॉलोनी, पुराना हमीदा, आनंद कॉलोनी, खड्ढ़ा कॉलोनी, आत्मापुरी, दशमेश कॉलोनी, पुरानी सब्जी मंडी, गोल्डनपुरी, आजाद नगर की सभी गलियां, शांतिपुरी, प्रह्लादपुरी, पतालपुरी जगाधरी की छोटी लाइन, दुर्गा गार्डन, सिविल लाइन, राजा रानी तलाब, जड़ोदा गेट, गौरी शंकर बंद सहित शहर की तमाम कॉलोनियों में पानी भर गया। पानी उतरने के बाद लोग पूरा दिन घर की सफाई में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की कॉलोनियों के अलावा मुख्य सड़कों पर भी जलभराव की समस्या हुई। शहर की लाइफलाइन अंबाला सहारनपुर हाईवे पर भी पानी भर गया। वर्कशॉप रोड, भगत सिंह चौक, खालसा कॉलेज रोड, मॉडल टाउन, गोबिंदपुरी रोड, जगाधरी बस स्टैंड रोड पर जलभराव हुआ। हाईवे स्थित सबसे व्यस्त महाराणा प्रताप चौक पर पानी भरने के कारण यहां से लोगों का गुजरना मुश्किल हो गया। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया चालकों को हुई। सड़कों पर एक से दो फीट तक पानी भर गया। अधिक पानी के कारण अधिकांश वाहन बीच में ही बंद हो गए।
भारी बारिश के कारण शहर के सभी सीवरेज ओवरफ्लो हो गए। ओवरफ्लो होने से सीवरेज का पानी घरों में वापस पहुंचने लगा। सीवरेज बैक मारने से घरों में पानी भर गया। जिसके कारण घरों में गंदगी और बदबू फैल गई। बारिश थमने के बाद पानी उतरने में कई घंटे लग गए, वहीं घरों की सफाई में लोगों को पूरा दिन जूझना पड़ा।

वहीं सेक्टर-17 से प्रोफेसर कॉलोनी का नाला भी ओवरफ्लो हो गया और पानी सड़क पर बहने लगा। इस दौरान सेक्टर-17 के स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल के गेट के पास घूम रही गाय पानी के कारण रास्ता नहीं देख पाई और नाले में गिर गई। काफी देर ओवरफ्लो नाले में वह बाहर निकलने के लिए जूझती रही। बारिश थमने के बाद भी गाय नाले में ही घूमती रही। इस बीच लोगों को जब इसका पता चला तो उन्होंने नगर निगम को इसकी सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद नाले से गाय निकाली गई। नाले में गिरने के कारण गाय को काफी चोट लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed