{"_id":"67157661cb09d94af704dd97","slug":"railway-worker-died-after-being-hit-by-a-train-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-127216-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से रेल कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से रेल कर्मी की मौत
Mon, 21 Oct 2024 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 21 Oct 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गांधी नगर की बंद फाटक के पास लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से रेल कर्मचारी की मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
जीआरपी के जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांधी नगर बंद फाटक के नजदीक एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है। जब वह मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति का शव क्षत विक्षत हालात में रेल लाइनों के बीच में पड़ा हुआ था। उन्होंने आसपास के लोगों से मृतक व्यक्ति की शिनाख्त कराई। लोगों ने मृतक की पहचान गांधीनगर निवासी 50 वर्षीय भरत राय के रूप में हुई है।
लोगों ने बताया कि भरत राय रेलवे में कर्मचारी था। जांच में सामने आया है कि भरत रेल लाइन पार कर रहा था। तभी ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि लोग रेलवे लाइन पार न करें, इसके लिए सरकार ने करोड़ों रुपये की लागत से अंडरपास का निर्माण कराया है।
विज्ञापन
इसके बाद भी लोग रेल लाइन पार करके दूसरी तरफ जाते है, जिससे हादसे होते हैं। लोग ऐसा न करें, इसके लिए समय समय पर जीआरपी लोगों को जागरूक करती है। बावजूद इसके लोग बाज नहीं आते और शॉर्टकट के चक्कर में रेल लाइन पार करते समय अपनी जान गंवाते है।