{"_id":"612952ec8ebc3e79e55ab75b","slug":"railway-will-build-over-and-under-bridge-yamuna-nagar-news-knl813306199","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात फाटक होंगी मानवरहित, रेलवे बनाएगा ओवर और अंडर ब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात फाटक होंगी मानवरहित, रेलवे बनाएगा ओवर और अंडर ब्रिज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर रेलवे निर्माण कार्यालय ने यमुनानगर क्षेत्र में 7 रेलवे फाटकों को मानव रहित करने का काम शुरू कर दिया है। इनमें से छह फाटकों पर अंडर ब्रिज और पुराना रादौर रोड फाटक पर ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। निर्माण के कारण 20 सितंबर से इन सभी फाटकों को बंद किया जाएगा। इसके लिए रेलवे की ओर से जिला प्रशासन से अनुमति मांगी गई है। निर्माण कार्य के दौरान लोगों को अन्य वैकल्पिक रास्तों से गुजरना होगा। फाटक बंद होने के बाद लोगों को रेलवे लाइन पार करने के लिए केवल दो विकल्प ही मिलेंगे। इनमें से एक मुख्य फ्लाईओवर और दूसरा फर्कपुर अंडर ब्रिज होगा।
इन दोनों जगह पर पहले से ही भीड़ रहती है। इसलिए सभी फाटकों के बंद होने से जाम लगना शुरू हो जाएगा। जहां पर अंडर ब्रिज बनाया जाना है। उनमें यमुनानगर-जगाधरी-वर्कशाप रेलवे लाइन पर पड़ने वाले 99-सी और 100-सी फाटक शामिल हैं। इसके अलावा फाटक नंबर-97-सी और 97-एसी और जगाधरी वर्कशाप से दराजपुर के बीच रेलवे लाइन पर पड़ने वाले फाटक नंबर 101-सी और 103-सी पर अंडर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। वहीं पुराना रादौर रोड की फाटक नंबर 98-बी पर रेलवे ओवर ब्रिज बनाया जाएगा।
आरओबी का दुकानदार कर रहे विरोध
- पुराने रादौर रोड फाटक पर बनने वाले रेलवे ओवर ब्रिज यानि ओआरबी का स्थानीय दुकानदार विरोध कर रहे हैं। पुराना रादौर रोड बाजार शहर का सबसे बड़ा थोक और रिटेल बाजार है। दुकानदारों का कहना है कि फ्लाईओवर का डिजायन सही नहीं है। इससे बाजार खत्म हो जाएगा। इससे वाहनों की भीड़ कम होने की बजाय बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
कोट्स
-हरियाणा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र मित्तल का कहना है कि वर्तमान डिजायन के अनुसार यह फ्लाईओवर बाजार की तरफ उतारा जा रहा है। यहां पहले से ही काफी कम जगह है। हम लंबे समय से आरओबी के नक्शे में बदलाव करते हुए इसे औद्योगिक क्षेत्र में उतारने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांग पर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जब यह फ्लाईओवर बनकर तैयार हो जाएगा तब सरकार को इसके नुकसान का पता चलेगा।
-जिला अध्यक्ष संजय मित्तल का कहना है कि यह काफी छोटा और खामियों से भरा हुआ फ्लाईओवर साबित होगा। सत्ता में शामिल जनप्रतिनिधि वोटों की खातिर शहर को जाम में धकेलने का प्रयास कर रहे हैं। सात प्रोजेक्ट में से केवल एक प्रोजेक्ट में बदलाव की मांग उठ रही है। जनहित में इस मांग को मान लेना चाहिए।
वर्जन
- रेलवे की ओर से सभी फाटकों पर अंडर ब्रिज अथवा आवश्यकतानुसार ओवर ब्रिज बनाए जा रहे हैं। ताकि रेलवे लाइन पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सकें। उत्तर रेलवे अंबाला छावनी द्वारा जिले में 7 रेलवे फाटकों पर यातायात बंद करने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा गया है। इन फाटकों पर 20 सितंबर से यातायात का आवागमन बंद कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वैकल्पिक मार्गों पर यातायात सुचारु रखने के लिए पुलिस अधीक्षक व ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक करके योजना बनाई जाएगी।
-गिरीश अरोड़ा, जिला उपायुक्त