फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Raghav is bringing glory to the district in football.

Yamuna Nagar News: फुटबॉल में जिले का नाम रोशन कर रहे हैं राघव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Raghav is bringing glory to the district in football.
फुटबॉलर राघव बक्शी। स्वयं
जगाधरी। शहर की रेलवे वर्कशॉप कॉलोनी में रहने वाले राघव बक्शी फुटबॉल के उभरते सितारे हैं। राघव फुटबॉल में अब तक 25 से ज्यादा पदक जीत चुका हैं। आठ वर्ष की आयु से फुटबॉल खेल रहे हैं राघव ने स्वयं को हर फॉर्मेट में ढाल लिया है। 10 साल में वे 40 से ज्यादा टूर्नामेंट में 25 से ज्यादा पदक जीतकर जिले व प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं।
विज्ञापन


राघव ने अंडर-13, अंडर-14, अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 व अंडर-20 आयु वर्ग के टूर्नामेंट में कई पदक जीते हैं। शहर के संत निरंकारी सिंह पब्लिक स्कूल से राघव बक्शी ने 12वीं की परीक्षा दी है। वह आठ वर्ष की आयु से फुटबॉल खेल रहे हैं। राघव ने बताया कि पिता को देखकर उनमें फुटबॉल खेलने का रुझान बढ़ा। पिता हरीश बक्शी उन्हें अक्सर मैदान में ले जाते थे और उसे व्यस्त रखने के लिए फुटबॉल दे देते थे। वह स्वयं से खेलता रहता था। धीरे-धीरे रुझान बढ़ता गया और यह जुनून बन गया।
विज्ञापन


राघव ने बताया कि पहले उसने जिलास्तर पर इसका प्रशिक्षण लिया, इसके बाद वह अंबाला रेजिडेंसन अकादमी में चला गया। वहां एक साल अभ्यास किया और फिर यमुनानगर लौट आया। यहां उन्होंने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर करीब 40 टूर्नामेंट खेले हैं। वह हरियाणा के अलावा दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में खेल चुका है। वह चार बार राज्य स्तर पर खेल चुका है और एक बार पेन नेशनल टूर्नामेंट खेला है। राघव ने बताया उसका सपना भारतीय फुटबॉल टीम के लिए खेलना है। इसी लक्ष्य को लेकर वह लगातार अभ्यास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह हैं राघव की प्रमुख उपलब्धियां

वर्ष 2022 में सीबीएसई क्लस्टर कुरुक्षेत्र में खेला। वर्ष 2022 में सुब्रतो कप कुरुक्षेत्र में हिस्सा लिया। वर्ष 2022 में स्टेट टूर्नामेंट पानीपत में खेला। वर्ष 2023 में स्कूल स्टेट टूर्नामेंट करनाल में हुनर दिखाया। वर्ष 2023 में सुब्रतो कप कुरुक्षेत्र और 2023 में सीबीएसई क्लस्टर कुरुक्षेत्र में हिस्सा लिया। वर्ष 2024 में स्कूल स्टेट टूर्नामेंट पानीपत में भाग लिया। वर्ष 2024 में सीबीएसई क्लस्टर कुरुक्षेत्र और 2024 में ही सुब्रतो कप में खेला। वर्ष 2025 में स्कूल स्टेट टूर्नामेंट पानीपत खेला। यही नहीं वर्ष 2024 में नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट बर्धमान पश्चिम बंगाल में खेला। वर्ष 2024 व 2025 में यूथ लीग दिल्ली में हिस्सा लिया। 2025 में देहरादून में मेमोरियल के तीन टूर्नामेंट खेले और 2025 में हरियाणा जोनल लीग खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed