फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Raghav has made a name for himself in football

Yamuna Nagar News: फुटबाल में राघव ने चमकाया नाम

Fri, 23 Jan 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 23 Jan 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Raghav has made a name for himself in football
राघव बक्शी। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शहर की रेलवे वर्कशॉप कॉलोनी में रहने वाले राघव बक्शी फुटबॉल में कमाल दिखा रहे हैं। वे फुटबॉल में 25 पदक जीत चुके हैं। राघव आठ साल की आयु से फुटबॉल खेल रहे हैं। दस साल में वे 40 से ज्यादा टूर्नामेंट खेल चुके हैं। राघव ने यह पदक अंडर-13, अंडर-14, अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 व अंडर-20 आयु वर्ग के टूर्नामेंट में जीते हैं।
शहर के संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल की 12वीं के छात्र राघव बक्शी आठ वर्ष की आयु से फुटबॉल खेल रहे हैं। राघव ने बताया कि पिता को देखकर उनमें फुटबॉल खेलना का रुझान बढ़ा था। पिता हरीश बक्शी उन्हें अकसर मैदान में ले जाते थे और फुटबॉल दे देते थे। वह स्वयं से खेलता रहता था। धीरे-धीरे इसमें रूझान बढ़ता गया और यह जुनून बन गया।
विज्ञापन

राघव ने बताया कि पहले जिलास्तर पर इसका प्रशिक्षण लिया। इसके बाद वह अंबाला रेजिडेंशन अकादमी में चला गया। वहां एक साल अभ्यास किया और फिर यमुनानगर लौट आया। यहां उन्होंने जिला, राज्य और राष्ट्रस्तर पर करीब 40 टूर्नामेंट खेल हैं। वह हरियाणा के अलावा दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में खेल चुका है। वह चार बार राज्य स्तर पर खेल चुका है और एक बार पेफी नेशनल टूर्नामेंट खेला है। राघव ने बताया उसका सपना भारतीय फुटबॉल टीम के लिए खेलना है। इसी लक्ष्य को लेकर वह लगातार अभ्यास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हैं उपलब्धियां
2022 में स्कूल स्टेट टूर्नामेंट पानीपत में खेला। 2022 में सुब्रतो कप कुरुक्षेत्र में हिस्सा लिया। 2022में सीबीएसई कलस्टर कुरुक्षेत्र में खेला। 2023 में स्कूल स्टेट टूर्नामेंट करनाल में हुनर दिखा। 2023 में सुब्रतो कप कुरुक्षेत्र और 2023 में सीबीएसई कलस्टर कुरुक्षेत्र में हिस्सा लिया। 2024 में स्कूल स्टेट टूर्नामेंट पानीपत , 2024 में सुब्रतो कप कुरुक्षेत्र में भागीदारी की। 2024 में सीबीएसई कलस्टर कुरुक्षेत्र में, 2025 में स्कूल स्टेट टूर्नामेंट पानीपत, 2024 में पेफी नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट वर्धमान पश्मिम बंगाल, 2024 व 2025 में यूथ लीग दिल्ली में हिस्सा लिया। 2025 में देहरादून में मेमोरियल टूर्नामेंट तीन टूर्नामेंट और 2025 में हरियाणा जोनल लीग खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed