{"_id":"61d355125f4cf85a6f7753c4","slug":"radio-jockey-s-voice-will-resonate-in-jail-soon-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl94901222","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में जल्द गूंजेगी रेडियो जॉकी की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में जल्द गूंजेगी रेडियो जॉकी की आवाज
विज्ञापन
जिला जेल की फाइल फोटो।
- फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जल्द ही यमुनानगर की जेल में भी रेडियो जॉकी की आवाज गूंजेगी। इससे जहां कैदी-बंदियों में सकारात्मक सोच विकसित करने में मदद मिलेगी ,वहीं उन्हें रेडियो जॉकी बनने का मौका मिलेगा। राज्य की 19 जेलों में इस रेडियो जॉकी की पहले से ही शुरूआत हो चुकी है।
रेडियो जॉकी की हालांकि यमुनानगर में शुरूआत के लिए तारीख तय नहीं की गई, मगर तिनका-तिनका फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. वर्तिका नंदा ने इस दिशा में कार्य भी शुरू कर दिया है। यमुनानगर जेल में 1100 से अधिक कैदी-बंदी हैं जिसमें 32 महिलाएं और दो बच्चें भी शामिल हैं जो कि हरियाणा के अलावा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब आदि राज्यों से यहां अलग-अलग मामलों में बंद हैं। बता दें प्रदेश में पानीपत, फरीदाबाद और उसके बाद अंबाला की सेंट्रल जेल समेत 19 जेलों में रेडियो जॉकी की शुरूआत की जा चुकी है। संवाद
बैरक में सुन सकेंगे रेडियो
रेडियो स्टेशन की शुरूआत होने के बाद यह जेल का आंतरिक रेडियो स्टेशन होगा। बैरकों के बाहर स्पीकर लगाए जाएंगे। रेडियो जॉकी के माध्यम से अपने अनुभव साझा करेंगे और प्रेरक कहानी सुनाएंगे। इस दौरान फरमाइशी गीत भी सुनाए जाएंगे। बंदियों की तरफ से पूछे जाने वाले सवालों के जवाब भी दिए जाएंगे। सवाल पर्ची के माध्यम से पूछे जाएंगे। इस दौरान रेडियो जॉकी बनकर अपनी प्रतिभा दिखाने के इच्छुक कैदी-बंदियों का भी चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
साल 2020 में जेल रेडियो जॉकी की शुरूआत की गई थी। अब हमारे द्वारा हरियाणा की 19 जेलों में रेडियो जॉकी की शुरूआत की जा चुकी है। अब यमुनानगर में भी रेडियो जॉकी की शुरूआत की जाएगी। इसके लिए तैयारी की जा रही है, शुरूआत कब होगी अभी तारीख तय नहीं की गई है, लेकिन जल्द ही इसकी शुरूआत होगी। इससे कैदी-बंदियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। - डॉ. वर्तिका नंदा, अध्यक्ष, तिनका-तिनका फाउंडेशन।