फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Radaur will be developed with Rs 26 crore

Yamuna Nagar News: रादौर का 26 करोड़ रुपये से होगा विकास

Sat, 14 Feb 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 14 Feb 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Radaur will be developed with Rs 26 crore
नगरपालिका में आयोजित बैठक में मौजूद पार्षद व अन्य। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। नगर पालिका की ओर से शुक्रवार को पार्षदों की बैठक हुई। बैठक नपा चेयरमैन रजनीश मेहता के नेतृत्व में हुई। नपा सचिव सुरेंद्र मलिक की देखरेख में हुई बैठक में वार्षिक बजट पेश किया गया। बैठक में 26 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया। इससे शहर का विकास किया जाएगा। वहीं, बैठक में वार्ड नंबर-2 में पुल के पास स्थित चौक का नाम स्वामी दयानंद सरस्वती के नाम पर रखा गया।
शहर में अस्पताल के पास स्थित बस्ती का नाम डॉ. भीमराव अंबेडकर नगर रखा गया। वाल्मीकि बस्ती का नाम महर्षि वाल्मीकि नगर, नहर पुल से अग्रसेन चौक तक के मार्ग का नाम आर्य समाज मार्ग, गुरु नानक चौक से घेसपुर चुंगी तक के सड़क मार्ग का नाम जाहरवीर गोगामेड़ी मार्ग, गुरु नानक चौक से सरकारी स्कूल पावर हाउस से जठलाना रोड का नाम माता गुजरी मार्ग, एक्सचेंज रोड का नाम शिवाजी मार्ग, पटाक माजरी का नाम संत रविदास नगर, बुबका रोड का नाम शहीद उधम सिंह मार्ग रखा गया।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के मुख्य सहित अन्य बाजारों में सड़कों पर फैंसी लाइटें लगाने को मंजूरी दी गई। वहीं, शहर के एसके रोड के डिवाइडर पर भी फैंसी लाइटें लगवाई जाएंगी। शहर में लावारिस पशुओं को पकड़ने के लिए ठेका दिया जाएगा और गऊशाला में भिजवाया जाण्गा। शहर के दोनों पार्कों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। शहर के छोटबांस में स्थित सामुदायिक केंद्र में भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहींं, विरोध के चलते शहर के कमेटी चौक के पास बनाए जाने वाले सार्वजनिक शौचालय की योजना रद्द कर दी गई है। इस दौरान सचिव सुरेंद्र मलिक, प्रधान रजनीश मेहता, पार्षद भगवतदयाल कटारिया, पार्षद जसवंत सिंह, पार्षद राजीव आर्य सन्नी, पार्षद ऋषिपाल नंबरदार, पार्षद रविंद्र सैनी, देवेंद्र सैनी, विनिश राणा, संदीप कुमार छोटाबांस, अमनदीप छोटाबांस, रंजीत सिंह, मोंटी नामदेव, सुदेश सैनी, सुशील बतरा सहित अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed