फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Radaur resonated with the chants of Lord Jagannath

Yamuna Nagar News: भगवान जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा रादौर

Fri, 04 Jul 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 04 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Radaur resonated with the chants of Lord Jagannath
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। शहर में पहली बार भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा का आयोजन वीरवार को धूमधाम से किया गया। रथयात्रा का शुभारंभ शहर के पक्का घाट पर स्थित श्री नागेश्वर मंदिर से किया गया। यात्रा में शहर व क्षेत्र से श्रद्धालु बड़ी संख्या में लिया।
यात्रा का शुभारंभ पक्का घाट मंदिर के महंत दंडी स्वामी महेशाश्रम महाराज ने किया। रथयात्रा श्री नागेश्वर धाम पक्का घाट से शुरू होकर शहर के मेन बाजार, गीता बाजार, थाना चौक से होती हुई सफल पैलेस में संपूर्ण हुई। वहीं श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के उत्साह के साथ जयकारे भी लगाए।
विज्ञापन

यात्रा का शहर के मेन बाजार में जगह जगह स्थानीय लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा की मूर्तियां सजाई गई। इस अवसर पर दंडी स्वामी महेशाश्रम महाराज ने बताया कि शहर में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का आयोजन किया गया है। जिसमें सभी शहर के लोगों ने तनमनधन से पूरा सहयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में हर वर्ष भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का आयोजन जाएगा। इस अवसर पर चेयरमैन धर्म सिंह बंचल, चेयरमैन रजनीश मेहता शालु, पार्षद भगवतदयाल कटारिया, रणबीर सिंह छोटेलाल, मोहनलाल अरोड़ा, देवीदयाल अरोड़ा, भारत माटिया, संदीप सैनी, अमित गर्ग, मुकेश अरोड़ा मक्की, सुदेश सैनी, सतीश चौधरी, आशु वर्मा, शैंकी कुमार बिन्नी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed