{"_id":"67797d907321ab5a92090f4b","slug":"radaur-gang-war-the-plan-was-told-to-the-shooters-in-kurukshetra-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-130977-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"रादौर गैंगवार : कुरुक्षेत्र में शूटरों को बताई गई थी योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रादौर गैंगवार : कुरुक्षेत्र में शूटरों को बताई गई थी योजना
Sat, 04 Jan 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। रादौर गैंगवार में हुए तिहरे हत्याकांड के मामले में एक और नया खुलासा हुआ है। हमले से पहले ही पूरी रणनीति तैयार कर ली गई थी। शूटरों के साथ कुरुक्षेत्र में मीटिंग की गई थी। वहां सभी को उनकी जिम्मेदारी सौंप दी गई। अब पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लेकर अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही है। वहीं पुलिस के हाथ अभी तक शूटरों तक नहीं पहुंचे हैं।
बीती 26 दिसंबर को रादौर के खेड़ी लक्खा सिंह में गैंगवार हुई थी। जिसमें शूटरों ने 80 राउंड से अधिक फायरिंग कर तीन लोगों की हत्या कर दी थी। यह घटना पूरे हरियाणा में सुर्खियों में है। अभी तक पुलिस इस वारदात का पूरी तरह से खुलासा नहीं कर पाई। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
अभी तक की तफ्तीश में पुलिस संगठित गिरोह के बारे में कई महत्वपूर्ण सुराग तलाश कर चुकी है। शुक्रवार को पुलिस ने तीन आरोपियों रविंद्र उर्फ कालू, गुरविंद्र व सूरज कुमार गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों ने कुरुक्षेत्र जिले में शूटरों से मुलाकात की थी। वहां पर उन्हें सभी जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन
साथ ही आरोपियों तक हथियार भी पहुंचाए गए थे। साथ ही वारदात के बाद फरार होने का भी पूरा प्लान तैयार गया था। पुलिस आरोपियों को लेकर अलग-अलग दबिश दे रही है। हालांकि, पुलिस टीमें अभी तक शूटरों तक नहीं पहुंच पा रही है। उधर, डीएसपी राजेश कुमार का कहना है कि मामले में जल्द ही कुछ अन्य खुलासे होंगे। शूटरों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
ये था मामला
बीती 26 दिसंबर को सुबह आठ बजे रादौर क्षेत्र की खेड़ी लक्खा सिंह चौकी के पास जिम से बाहर निकल रहे शराब कारोबारियों पर फायरिंग हुई थी। शूटरों ने 80 राउंड से अधिक फायर किए थे। वारदात में तीन कारोबारियों की मौत हो गई थी। वारदात के अगले दिन गैंगस्टर नोनी राणा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इस वारदात की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद पुलिस ने नोनी राणा को भी इस मामले में अभियुक्त बनाया है। चौकी पर तैनात पांच पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किया जा चुका है। साथ ही अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार करने में भी पुलिस को सफलता मिली है।