फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rabies infected person dies in hospital

Yamuna Nagar News: रैबीज से संक्रमित व्यक्ति की अस्पताल में मौत

Sat, 13 Apr 2024 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 13 Apr 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Rabies infected person dies in hospital
बिलासपुर। काफी लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान 40 वर्षीय व्यक्ति की दिल्ली के महर्षि वाल्मीकि संक्रमण रोग अस्पताल में मौत हो गई। मृतक कई दिन से कस्बा में ही भीख मांग कर अपना गुजार बसर कर रहा था। पुलिस के मुताबिक उसकी मौत रैबीज से हुई है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में पाया गया था। उसकी हालत बहुत खराब थी। वह कुछ जगह से जख्मी हालत में था। उक्त व्यक्ति का नाम पता मालूम नहीं हो रहा था। उसकी हालत देखकर लग रहा था उसे किसी जानवर या कुत्ते ने उसे काटा हो। पहले उस व्यक्ति को उपचार के लिए जगाधरी के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उसकी हालत में सुधार न होता देख वहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया था। अस्पताल में भर्ती के समय मृतक ने अपना नाम गुलिस्ता व पता बिलासपुर लिखवाया था। उसे दिल्ली महर्षि वाल्मीकि संक्रमण रोग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतक के बारे कुछ पता नहीं चल पाने पर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को शव गृह में रखवा दिया। पुलिस मामला दर्ज कर मृतक के परिजनों की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed