फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Questions raised on bricks, mayor sent samples to the lab

Yamuna Nagar News: ईंटों पर उठे सवाल, मेयर ने लैब में भिजवाए नमूने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Questions raised on bricks, mayor sent samples to the lab
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। वर्कशॉप मार्ग किनारे लगे पेड़ों के चारों ओर बनाई जा रही दीवारों में इस्तेमाल ईंटों पर सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने वीडियो पोस्ट कर ईंटें घटिया होने के आरोप लगाए। इस पर मेयर सुमन बहमनी सोमवार को औचक निरीक्षण करने पहुंचीं। निगम अधिकारियों को मौके पर बुलाया और ईंटों के नमूने जांच के लिए लैब भिजवाए।
मेयर ने जांच रिपोर्ट आने तक काम बंद रखने के निर्देश दिए। वहीं नगर निगम की ओर से निर्माण कार्य कर एजेंसी को नोटिस भेजा गया। दरअसल दिव्य नगर योजना में शहर के तीन मुख्य मार्गों का 7.19 करोड़ रुपये की लागत से सुंदरीकरण किया जा रहा है। इसका 3.78 करोड़ रुपये से वर्कशॉप मार्ग पर शहीद भगत सिंह चौक से महाराणा प्रताप चौक तक काम चल रहा है।
विज्ञापन

यहां मार्ग के किनारे लगे पेड़ों के चारों ओर चाहरदीवारी की जा रही है। कई जगह यह काम हो चुका है, वहीं अन्य जगह बाकी है। शहर के आरटीआई एक्टिविस्ट चिराग सिंघल व अन्य लोगों द्वारा निर्माण कार्य में घटिया ईंटे इस्तेमाल होने के आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसके बाद सोमवार को मेयर सुमन बहमनी ने औचक निरीक्षण कर वर्कशॉप रोड पर महिला थाना के पास अपने सामने चाहरदीवारी को मजदूरों से तुड़वाया और निगम अधिकारियों को बुलाकर ईंटों के नमूने भरवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर बहमनी ने कहा कि लैब से नमूनों की जांच रिपोर्ट में ईंटें उच्च गुणवत्ता की नहीं मिली तो एजेंसी पर कार्रवाई होगी। यह कार्य अन्य एजेंसी से कराया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों का निरीक्षण करें। जहां भी निर्माण सामग्री की गुणवत्ता सही न लगे, उसकी जांच कराएं। विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा। आमजन से भी अपील है कि आसपास चल रहे विकास कार्यों पर ध्यान दें। कहीं भी निम्न गुणवत्ता वाली निर्माण सामग्री इस्तेमाल हो रही है तो शिकायत उन्हें दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed