फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Pushpa's killer remains out of police reach even after 15 days

Yamuna Nagar News: पुष्पा का हत्यारा 15 दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर

Sat, 29 Aug 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 29 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Pushpa's killer remains out of police reach even after 15 days
पुष्पा। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र की खड्डा कॉलोनी में 13 अगस्त को हुई 56 वर्षीय पुष्पा रानी की हत्या का 15 दिन बाद भी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस अब तक हत्यारे की पहचान नहीं कर पाई है। वारदात के बाद से आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। ऐसे में परिजनों में भी मामले के खुलासे को लेकर इंतजार बना हुआ है।

वारदात के समय पुष्पा रानी घर में अकेली थी। उसका बेटा दीपक निजी कंपनी में नौकरी करता है। वह रात को ड्यूटी से वापस घर पहुंचा तो मकान का गेट खुला मिला। अंदर कमरे में मां खून से लथपथ हालत में पड़ी मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान घटनास्थल से खून लगी स्टील की पानी की बोतल मिली थी।
विज्ञापन

पुलिस ने इसे कब्जे में लेकर साक्ष्य के तौर पर जांच में शामिल किया। इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई। घटना से पहले और बाद में महिला के घर के आसपास आने-जाने वाले लोगों की जानकारी जुटाई गई। पड़ोसियों और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को अभी तक ऐसा ठोस सुराग नहीं मिला है, जिससे हत्यारे तक पहुंचा जा सके। पुलिस हत्या के पीछे आपसी रंजिश समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फर्कपुर थाना प्रभारी नसीब सिंह ने बताया की उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर आरोपी की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed