फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Pursue an AI course from the Guru Harkrishan Institute

Yamuna Nagar News: गुरु हरकृष्ण इंस्टीट्यूट से करें एआई कोर्स

Thu, 28 May 2026 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 28 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Pursue an AI course from the Guru Harkrishan Institute
संस्थान में शुरू किए जा रहे कोर्स की जानकारी देते चेयरमैन व पोस्टर दिखातीं शिक्षक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गुरु हरकृष्ण वोकेशनल इंस्टीट्यूट में इस बार एआई आधारित नए कोर्स भी करवाए जा रहे हैं। इसके लिए संस्थान ने कैथल की एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय से कौशल प्रशिक्षण एवं प्रोत्साहन सहयोगी के रूप में संबद्धता प्राप्त की है।

गुरु हरकृष्ण एजुकेशनल सोसायटी के चेयरमैन अजिंद्र पाल सिंह ने बताया कि संस्थान के 25 वर्ष पूरे हो गए हैं। वर्ष 2000 में कंप्यूटर के आने के बाद इससे संबंधित शुरू किए गए थे। वहीं, अब 25 वर्ष बाद एआई तकनीक आ गई है। ऐसे में संस्थान एआई आधारित कोर्स लेकर आया है, जिसका विद्यार्थियों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संस्थान युवाओं के लिए आधुनिक और रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है। इनमें प्रमुख रूप से फैशन डिजाइनिंग में डिप्लोमा, स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम, कंप्यूटर शिक्षा, डिजिटल विपणन, सौंदर्य एवं स्वास्थ्य सेवाएं, स्वास्थ्य देखभाल, होटल प्रबंधन तथा अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रम शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन सभी पाठ्यक्रमों को यूजीसी से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबद्धता मिलने के बाद विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ रोजगार के बेहतर अवसर भी प्राप्त होंगे। संस्थान का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित करना है। जल्द ही नए पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed